Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

खेसारी का ‘बुनिया’ गाना रिलीज, 9 घंटे में मिले 12 लाख व्यूअर्स, शिल्पी संग…

खेसारी का ‘बुनिया’ गाना रिलीज, 9 घंटे में मिले 12 लाख व्यूअर्स, शिल्पी संग…

Bhojpuri (भोजपुरी) के सुपरस्टार माने जाने वाले खेसारी लाल यादव इन दिनों विवादों में बने रहने के बावजूद एक के बाद हाट गाने दे रहे हैं। खेसारी का एक और गाना ‘बुनिया’ बुधवार की सुबह रिलीज हुआ। ये गाना रिलीज होते ही वायरल होने लगा। इस गाने के व्यूज आग की तरह तेजी से फैल रही है। इस गाने के रिलीज होने के 9 घंटे में 12 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस तरह से इस गाने के व्यूज इसी तेजी से बढ़ते हैं। खेसारी के अन्य गीतों के साथ पहले भी ऐसा हो चुका है।

पसंद की जा रही खेसारी-शिल्पी की जुगलबंदी

इस गाने में खेसारी लाल यादव और भोजपुरी जगत में काम समय में बड़ा नाम बनने वाली शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज इससे पहले भी कई गाने साथ में गाते आए हैं। दर्शक इन दोनों के गाने को खूब पसंद करते है। खेसारी लाल यादव के गाने के हिट होने का राज शिल्पी राज भी बताई जाती है। दर्शक शिल्पी  की आवाज को खूब पसंद करते है। तभी खेसारी भी एक के बाद एक गाना शिल्पी के साथ जुगलबंदी करते हुए गाते हैं।

कैमरे के पीछे अनेक कलाकार

इस गाने को हिट बनाने में खेसारी और शिल्पी के साथ कमरे के पीछे काम कर रहे कलाकारों का भी योगदान रहा हैं। इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर कृष्ण बेदर्दी हैं। तो वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी हैं। इस गाने के कोरियोग्राफर अनुज आर मौर्य हैं। गाने को वेव म्यूजिक के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

Share this:

Latest Updates