Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मंडी के सरकाघाट में बस हादसा, आठ की मौत, 21 घायल

मंडी के सरकाघाट में बस हादसा, आठ की मौत, 21 घायल

Mandi News : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस, जो सरकाघाट से चंदैश वाया मसरेन जा रही थी, मसरेन पंचायत के तरांगला गांव के पास सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गयी। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गयी, जबकि 21 अन्य घायल हो गये। घायलों का इलाज सरकाघाट, हमीरपुर, मेडिकल कॉलेज नेरचौक और एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय महिला मधु के अनुसार, हादसा सड़क के डंगे (ढाल) के धंसने के कारण हुआ, जिससे बस तरांगला मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सरकाघाट क्षेत्र में मसरेन के निकट तरंगला में हुई बस दुर्घटना में आठ लोगों की मृत्यु अत्यन्त दुखद हैI

इस घटना में 21 अन्य घायल हैं, जिनका उपचार नागरिक अस्पताल सरकाघाट, मेडिकल कॉलेज नेरचौक और एम्स बिलासपुर में चल रहा है। जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि और घायलों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों के लिए प्रार्थना की।

Share this:

Latest Updates