Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव से पहले बस सेवा ठप्प…….कर्मचारी हड़ताल पर 

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव से पहले बस सेवा ठप्प…….कर्मचारी हड़ताल पर 

Mumbai News: महाराष्ट्र में गणेशोत्सव से पहले महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों ने वेतन और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है, इसकारण राज्य के कई हिस्सों में बस सेवाएं बाधित हो गयी हैं। हड़ताल शुरू होते ही राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल का ऐलान गणेशोत्सव से चार दिन पहले किया गया, जिससे राज्य के कई हिस्सों में एसटी बसों का संचालन ठप हो गया है। यह त्यौहार महाराष्ट्र, विशेषकर तटीय कोंकण क्षेत्र में, सबसे बड़े पर्वों में से एक माना जाता है। एमएसआरटीसी ने पहले गणेशोत्सव के दौरान मुंबई, ठाणे और पालघर से 5,000 अतिरिक्त गणपति स्पेशल बसें चलाने की योजना बनायी थी, जो अब हड़ताल के कारण अधर में लटक गयी है।

Share this:

Latest Updates