Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बस का टायर फटा, तीन की गयी जान, दर्जनों घायल, रेफर

बस का टायर फटा, तीन की गयी जान, दर्जनों घायल, रेफर

▪︎ हजारीबाग से फुसरो जा रही नेहा यात्री बस

Bishnugarh News: विष्णुगढ़-गोमिया मार्ग स्थित सदारो और नरकी के बीच महुआ मंडार पर नेहा यात्री बस पलटने से तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी एवं दर्जनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। इसमें सात घायलों को विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। इसमें पांच पुरुष एवं दो महिला शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक हजारीबाग से फुसरो जा रही नेहा यात्री बस का अगला पहिया फट जाने से अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट कर दुर्घटना हो गयी। इससे सड़क पर दो युवक एवं गाड़ी में दब कर एक युवक की मौत हो गयी। इसमें मंगर कमार पिता स्व. हीरा कुमार 55 वर्ष, वहीं दो मृतक जरीडीह के बताये जा रहे हैं, जिसकी पहचान नहीं हो पायी है।

सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। इसकी सूचना मिलते ही विष्णुगढ़ थाना पुलिस बल घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। इसमें गोमिया सीएचसी तो कुछ घायलों को 108 आपातकालीन सेवा एम्बुलेंस से विष्णुगढ़ सीएचसी लाया गया। इनमें 07 गंभीर रूप से घायलों में हीरालाल हांसदा (पिता ईश्वर मांझी, उम्र करीब 24 वर्ष, गोनियाटो), मनोज कुमार पंडित (पिता महादेव पंडित, उम्र करीब 46 वर्ष फुसरो), बजरंग नोनिया (पिता रामचन्द्र नोनिया, उम्र करीब 55 वर्ष फुसरो), बीरबल नोनिया (पिता बजरंग नोनिया, उम्र करीब 37 वर्ष फुसरो), शान्ति देवी (पति बजरंग नोनिया, उम्र 45 वर्ष फुसरो), शनि कुमार (पिता सुरेश लाल, उम्र 14 वर्ष अरजरी, अरुनियां), मसोमात (पति स्व.जगरनाथ मिस्त्री) का चिकित्सा प्रभारी डॉ. अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में डॉ. एम शहबान खान,डॉ. जफर हसन, डॉ. योगेन्द्र कुमार, डॉ. विनय पाण्डेय समेत डॉक्टरों की टीम तथा मेडिकल स्टाफ की टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। साथ ही, सभी को घायलों एम्बुलेंस सेवा से विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया।

Share this:

Latest Updates