Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BY- ELECTION : आसनसोल में शॉट गन शत्रुघ्न सिन्हा को टक्कर देंगी अग्निमित्रा पॉल, उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की सूची

BY- ELECTION : आसनसोल में शॉट गन शत्रुघ्न सिन्हा को टक्कर देंगी अग्निमित्रा पॉल, उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की सूची

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र में होने वाले लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिये अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिये अग्निमित्रा पॉल को प्रत्याशी बनाया है। अग्निमित्र तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार शॉट गन शत्रुघ्न सिन्हा को टक्कर देंगी।

जानें कहां से कौन होगा उम्मीदवार

भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने उम्मीदवारों के नाम घोषणा किये। उन्होंने बताया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई है। पश्चिम बंगाल की बल्लिगुंगे विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी ने केया घोष को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बिहार की बोचाहन (अजा) सीट से बेबी कुमारी को टिकट दिया गया है। जबकि महाराष्ट्र कोल्हापुर उत्तरी सीट से सत्यजीत (नाना) शिवाजीराव कदम को उम्मीदवार बनाया गया है।

कौन हैं अग्निमित्रा पॉल

अग्निमित्रा पॉल फैशन डिजाइनर हैं। वह पश्चिम बंगाल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं। वह महिलाओं के बीच खासी लोकप्रिय हैं। आसनसोल सीट पर भाजपा ने टिकट देकर आधी आबादी को अपनी और खींचने का दांव खेला है। अब देखना है कि भाजपा की महिला प्रत्याशी अग्निमित्रा पूर्व बॉलीवुड अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा को हरा पाती हैं या नहीं।

Share this:

Latest Updates