Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लोकसभा चुनाव के छठे चरण का प्रचार थमा, 58 सीटों पर वोटिंग कल

लोकसभा चुनाव के छठे चरण का प्रचार थमा, 58 सीटों पर वोटिंग कल

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : लोकसभा चुनाव के छठे चरण का प्रचार गुरुवार शाम को थम गया। इस चरण में दिल्ली, हरियाणा, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर समेत आठ राज्यों की 58 सीटों पर मतदान शनिवार (25 मई) को होगा। इस चरण की 58 सीटों पर कुल 889 उम्मीदवार मैदान में हैं। ओडिशा विधानसभा की 42 सीटों पर भी इस चरण में मतदान होगा।

राज्यवार आंकड़ों की बात करें, तो बिहार की 08 सीटों के लिए 86, हरियाणा की 10 के लिए 223, जम्मू-कश्मीर की एक के लिए 20, झारखंड की चार सीटों के लिए 93, दिल्ली की 07 सीटों के लिए 162, ओडिशा की 06 सीटों के लिए 64, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों के लिए 162 और पश्चिम बंगाल की 08 सीटों के लिए 69 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

छठे चरण में दिल्ली की सभी 07 सीटों ; यथा चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नयी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली एवं दक्षिणी दिल्ली, हरियाणा की सभी 10 सीटों ; यथा अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव और फरीदाबाद, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों- सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही, पश्चिम बंगाल की आठ सीटों- तमलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा और विष्णुपुर, झारखंड की चार सीटों गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर, बिहार की आठ सीटों वाल्मीकी नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज (एससी), सीवान एवं महाराजगंज, जम्मू-कश्मीर की एक सीट अनंतनाग-राजौरी और ओडिशा की छह सीटों भुवनेश्वर, पुरी, ढेंकनाल, क्योंझर (एससी), कटक और संबलपुर पर मतदान होगा।

छठे चरण में तीन पूर्व मुख्यमंत्री और तीन केन्द्रीय मंत्री चुनाव मैदान में हैं। हरियाणा की रोहतक सीट से कांग्रेस की तरफ से दीपेंद्र हुड्डा एक बार फिर चुनाव लड़ रहे हैं। करनाल से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल चुनाव लड़ रहे हैं। फरीदाबाद सीट पर भाजपा से केन्द्रीय मंत्री कृष्ण पाल सिंह गुर्जर चुनाव मैदान में हैं। कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से उद्योगपति नवीन जिंदल पहली बार भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस-आआपा गठबंधन ने डॉ. सुशील गुप्ता को उतारा है। हरियाणा की गुड़गांव सीट से भाजपा ने केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को फिर से उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की तरफ से अभिनेता एवं पूर्व सांसद राज बब्बर चुनाव मैदान में हैं।

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज पहली बार भाजपा की टिकट पर नयी दिल्ली सीट से चुनाव मैदान में हैं। उत्तर पश्चिमी दिल्ली से गायक अभिनेता मनोज तिवारी तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं।

बिहार की पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से पूर्व केन्द्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार की सिवान लोकसभा सीट पर बाहुबली शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरीं हैं। डुमरियागंज से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर जगदंबिका पाल पांचवीं बार चुनाव मैदान में हैं।

पश्चिम बंगाल की कांथी सीट पर भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी को चुनाव मैदान में उतारा है। झारखंड की रांची सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। यहां पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय का मुकाबला भाजपा के संजय सेठ से है। ओडिशा की संबलपुर सीट से केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान चुनाव लड़ रहे हैं। पुरी से भाजपा नेता संबित पात्रा चुनाव मैदान में हैं।

जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट पर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती चुनाव मैदान में हैं। उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट से भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। सपा से अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे हैं।

Share this:

Latest Updates