Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कपूर दूर करता है नकरात्मकता, इससे होते हैं और भी कई लाभ, जानिए 

कपूर दूर करता है नकरात्मकता, इससे होते हैं और भी कई लाभ, जानिए 

dharm, religious, Spirituality, Astrology, jyotish Shastra, dharmik totke, vastu Shastra, dharm adhyatm, Sanatan Dharm, hindu dharm, Dharma-Karma, God and goddess : यदि आपके घर में आशान्ति हो,आर्थिक संकट की स्थिति हो तो निश्चय ही  घर में नकारात्मक ऊर्जा हावी है। अतः इससे निजात पाने के लिए सबसे पहले नकारात्मक ऊर्जा का नाश करना होगा। हमारी भारतीय मान्यता सुख-समृद्धि और शान्ति के लिए पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में विश्वास करती है। पूजा के अपने विधान है, जिसमें आरती का विशेष महत्व है। इस आरती में घी का दीपक एवं कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा करने से घर के भीतर के नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। वहीं, देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं। यदि आप विस्तृत रूप से पूजा नहीं भी करते है। तब भी एक छोटा सा कपूर जलाकर भी ईश्वर का ध्यान कर सकते है। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदेव पांडेय ने बताया है कि कपूर में अद्भूत शक्ति है। सन्ध्या बेला घर में कपूर जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में शांति आती है। 

 कपूर का इस्तेमाल पूजा के साथ-साथ अन्य कार्यों में भी किया जाता है। जिससे काफी लाभ मिलता है। वास्तु की दृष्टि से भी कपूर से कई खास उपाय किये जाते हैं। वास्तुविद के अनुसार कपूर का इस्तेमाल करके वास्तु दोषों को दूर किया जा सकता है। इतना ही नहीं किसी भी व्यक्ति के जीवन में चल रही परेशानियों में भी कपूर को  प्रयोग में लाया जाता है। आइए जानते हैं कपूर के उन उपायों के बारे में।

वास्तु दोष दूर करने में कारगर 

अगर आपके घर में वास्तु दोष हैं और आप इसमें बदलाव किये बगैर इनसे छुटकारा पाना चाह रहे हैं, तब आप घर के कोने में कपूर के टुकड़े रख दें। कपूर वास्तु दोष को दूर करने में बहुत कारगार साबित हुआ है।

मन रहेगा शांत और कार्य में मिलेगी सफलता  

ऐसी मान्यता है कि अगर आप किसी बात को लेकर परेशान रहते हैं या फिर किसी जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं। तब आप अपने  जेब में या फिर पर्स में कपूर रखकर निकलें। ऐसा करने से आपका मन शांत रहेगा और आपको 

 हर कार्य में सफलता मिलेगी। 

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए 

अगर आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं और इससे आपकी हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ रही है। आपके पास पैसा आ रहा है पर वह आपके हाथ में टिक नहीं पा रहा है। ऐसी स्थिति में आप रुमाल में कूपर का एक टुकड़ा बांधकर रख लें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

पति-पत्नी के बीच किचकिच दूर करने के लिए

अगर आपका पारिवारिक जीवन अशांत है। पति-पत्नी के बीच तनाव चल रहा है और बिना किसी बात पर लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। ऐसी स्थिति में कपूर का एक छोटा-सा टुकड़ा अपने पास हमेशा रखें। माना जाता है कि ऐसा करने से शुक्र देव की कृपा आप पर बनी रहेगी। इससे पति-पत्नी के बीच रिश्तों में मुहब्बत और मिठास बढ़ेगा और रोज का किचकिच दूर होगा। 

Share this:

Latest Updates