Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रांची में कार-बाइक की टक्कर, होमगार्ड, पत्नी और दो बच्चों की मौत, परिवार के आखिरी चिराग की हालत नाजुक

रांची में कार-बाइक की टक्कर, होमगार्ड, पत्नी और दो बच्चों की मौत, परिवार के आखिरी चिराग की हालत नाजुक

Breaking news, Ranchi news, Ranchi top news, Ranchi update, Jharkhand news, Jharkhand top news, Jharkhand update : झारखंड की राजधानी रांची में कार-बाइक की टक्कर में होमगार्ड जवान पंकज कुमार, उसकी पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गयी। हादसे में घायल इस परिवार के आखिरी चिराग की हालत नाजुक है। यह हादसा बुधवार रात खलारी थानान्तर्गत भेलवाटांड़ में हुआ है। सड़क हादसे में हताहत इस परिवार के पांचों सदस्य बाइक पर थे। खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी ने इसकी पुष्टि की है।

डीएसपी चौधरी ने बताया कि पंकज चतरा जिले में तैनात थे। हादसे में पंकज, उसकी पत्नी गुड़िया देवी, पुत्र राजदीप और बेटी सलोनी की मौत हो गयी। इस हादसे में उनके पुत्र दीपराज का इलाज रांची के रिम्स अस्पताल में चल रहा है। होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के अनुसार, हादसे का शिकार हुए होमगार्ड जवान के घायल बेटे की स्थिति भी बेहद खराब है। पंकज कुमार चतरा के टंडवा सीडीपीओ के यहां ड्यूटी पर तैनात थे। बुधवार देररात टंडवा से ही रांची लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

Share this:

Latest Updates