Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Rajasthan के अजमेर में डिवाइडर से टकरायी कार बनी आग का गोला, तीन दोस्त जिंदा जले

Rajasthan के अजमेर में डिवाइडर से टकरायी कार बनी आग का गोला, तीन दोस्त जिंदा जले

Car collides with divider in Ajmer, turns into ball of fire, three friends burnt alive, Rajasthan top news, Ajmer top news, national top news : राजस्थान के अजमेर शहर में लोहागल रोड पर पेट्रोल पम्प के पास शनिवार रात करीब 11:30 बजे तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद आग का गोला बन गयी। हादसे में तीन दोस्तों की जिन्दा जलने से मौत हो गयी। दो अन्य गम्भीर रूप से झुलस गये।

क्रिश्चियनगंज थाना प्रभारी रविंद्रसिंह खींची ने बताया कि हादसे में चौरसियावास निवासी सोहेल खान, वैशाली नगर निवासी जय सांखला और कबीर नगर निवासी शक्ति सिंह की मौत हुई है। कबीर सिंह और जय सांखला कार में ही जिंदा जल गये, जबकि सोहेल खान ने हॉस्पिटल ले जाते समय दम तोड़ा। लोहाखान निवासी कृष्णा मुरारी और गुर्जर धरती निवासी उमेश कुमार गम्भीर झुलस गये। उमेश को जयपुर रेफर किया गया है।

स्पीड इतनी थी कि कार उल्टी दिशा में घूम गयी

मिली जानकारी के अनुसार कार सवार जेएलएन हॉस्पिटल का वार्ड ब्वाय प्रतापनगर निवासी कृष्णा दोस्त उमेश और तीन अन्य के साथ पुष्कर गया था। लौटते समय अजमेर में यह हादसा हुआ। कार लहराते हुए डिवाइडर से जा टकरायी। स्पीड इतनी थी कि कार उल्टी दिशा में घूम गयी और उसमें आग लग गयी।

श्यामसिंह राठौड़ ने सबसे पहले यह मंजर देखा

पुष्कर बाइपास से आ रहे युवक श्यामसिंह राठौड़ ने सबसे पहले यह मंजर देखा। इसके बाद उसने शोर मचाया। तब नजदीक के रेस्टोरेंट में काम करने वाले दो भाई शंभूसिंह चौहान और दीपक चौहान पहुंचे। उन्होंने कार के शीशे तोड़ कर तीन लोगों को निकाला। इस बीच कार का टायर फट गया। इससे दोनों भाई घबराकर दूर भाग गये। वह दो लोगों को कार से नहीं निकाल पाये। झुलसे तीनों दोस्तों को श्याम सिंह अपने दोस्त की कार से जेएलएन अस्पताल ले गये। वहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार कार में गैस किट लगा हुआ था। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है आग गैस किट की वजह से लगी या शॉर्ट सर्किट से।

Share this:

Latest Updates