Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Care For Health : प्रेगनेंसी के दौरान नहीं खाएं ज्यादा घी, हो सकती है परेशानी

Care For Health : प्रेगनेंसी के दौरान नहीं खाएं ज्यादा घी, हो सकती है परेशानी

Precaution During Pregnancy : महिलाओं के लिए प्रेगनेंसी लाने गर्भधारण विशेष स्थिति होती है। इस दौरान उन्हें अपनी डाइट का सोच समझकर चुनाव करना चाहिए। डाइट में किन चीजों को जोड़ना चाहिए और किन चीजों को हटाना चाहिए, इसके लिए उन्हें किसी एक्सपर्ट की जरूरत है। ऐसे में आज हम बात कर रहे हैं प्रेगनेंसी के दौरान घी के सेवन की। यदि महिलाएं घी का सेवन ज्यादा मात्रा में करती हैं तो ऐसे में उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

डॉक्टर से राय लेने के साथ इन बातों का रखें ध्यान

प्रेगनेंसी के दौरान घी का जरूरत से ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए तो इससे महिलाओं को अत्यधिक वजन बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि घी के अंदर सिचुएटेड फैट और कैलोरी पाई जाती है जो वजन को बढ़ाने में उपयोगी है।

यदि महिलाएं जरूरत से ज्यादा घी का सेवन करती हैं तो इसके कारण पाचन संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। महिलाओं को डायरिया, कब्ज आदि समस्याओं से भी जूझना पड़ सकता है।

प्रेगनेंसी के दौरान ज्यादा मात्रा में घी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाया जा सकता है। इससे अलग व्यक्ति को दिल से संबंधित समस्याएं भी हो सकती है।

कुछ महिलाओं को लिवर बेहद कमजोर होता है। ऐसे में उन्हें घी को पचाने में दिक्कत महसूस होती है। ऐसी स्थिति में महिलाओं को भी घी का सेवन जरूरत से ज्यादा करने के लिए बचना चाहिए।

Share this:

Latest Updates