Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कार्मल की अयांशी ने जीता 600 मीटर दौड़ में गोल्ड

कार्मल की अयांशी ने जीता 600 मीटर दौड़ में गोल्ड

Jamshedpur news : कार्मल जूनियर कालेज, सोनारी की कक्षा 6 की छात्रा अयांशी राय ने रविवार को आयोजित जोनल एथलेटिक्स में 600 मीटर के सब जूनियर कैटेगरी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उसने अपनी सफलता का श्रेय नीरज सर, शम्मी टीचर, प्रदीप सर, मां श्रीमती पारुल राय व पिता श्री आशुतोष राय और अपने मित्रों को दिया है। 

एक घंटे रोज प्रैक्टिस करती थी अयांशी

अयांशी ने बताया कि वह स्कूल ग्राउंड में रोजाना सवा सात से सवा 8 तक प्रैक्टिस करती थी। भोजन वह नॉर्मल ही करती थी। प्रैक्टिस में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ती थी। अयांशी ने बताया कि उसे लिटरेचर पढ़ने का बेहद शौक है। वह अब तक द गर्ल हू ड्रांक द मून पढ़ चुकी है। इसके अलावा सुधा मूर्ति की चार किताबें भी वह पढ़ चुकी है। उसे रस्किन बांड बेहद पसंद हैं। उनकी भी चार किताबें, जो द शार्ट स्टोरीज के नाम से हैं, पढ़ चुकी है। 

फैशन शो वॉक में भी गोल्ड जीत चुकी है 

अयांशी खेल-कूद के अलावा फैशन की दुनिया को भी गौर से देखती है और लोयला स्कूल में आयोजित मेकओवर (फैशन शो वॉक) में गोल्ड जीत चुकी है। वह डिफेंस सर्विंसेज में अपना भविष्य देखती है।

Share this:

Latest Updates