Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

किसान आत्महत्या की फेक न्यूज फैलाने के आरोप में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के खिलाफ केस दर्ज

किसान आत्महत्या की फेक न्यूज फैलाने के आरोप में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के खिलाफ केस दर्ज

New Delhi/ Bengaluru News: कर्नाटक में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या और कुछ न्यूज पोर्टल्स के एडिटर्स के खिलाफ एक किसान की आत्महत्या से जुड़ीं परिस्थितियों को लेकर फेक न्यूज फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। यह एफआईआर कर्नाटक के हावेरी जिले में साइबर अपराध, आर्थिक अपराध, नारकोटिक्स (सीईएन) पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 353(2) के तहत दर्ज की गयी है।

एक्स’ पर एक किसान के खुदकुशी की खबर पोस्ट की थी
पुलिस ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी कि तेजस्वी सूर्या एवं अन्य के खिलाफ एक किसान की आत्महत्या के मामले को वक्फ बोर्ड के साथ भूमि विवाद से जोड़ कर फर्जी खबर फैलाने का आरोप है। सूर्या ने 07 नवम्बर को सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया था कि हावेरी जिले में एक किसान ने वक्फ बोर्ड द्वारा उसकी जमीन अधिगृहित किये जाने के बारे में पता चलने पर खुदकुशी कर ली। इससे सम्बन्धित झूठी रिपोर्ट प्रकाशित करने के लिए कन्नड़ दुनिया ई-पेपर और कन्नड़ समाचार ई-पेपर के संपादकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, बाद में हावेरी जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा समाचार लेख को फर्जी करार दिये जाने के बाद सांसद ने पोस्ट हटा दी थी, लेकिन इस ताजा घटनाक्रम ने राज्य में विवाद खड़ा कर दिया है।

जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने किया कर्नाटक का दौरा
वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के लिए बनी संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष जगदम्बिका पाल पिछले दिनों कर्नाटक पहुंचे थे और कई जिलों का दौरा कर किसानों से मुलाकात की थी। उनके साथ तेजस्वी सूर्या भी थे। जगदम्बिका पाल ने कहा था कि संसद के शीतकालीन सत्र में इस दौरे की रिपोर्ट पेश की जायेगी।विभिन्न जिलों के किसानों ने वक्फ संशोधन विधेयक पर जगदम्बिका पाल और तेजस्वी सूर्या को पत्र लिख कर कहा है कि उनकी कृषि भूमि पर वक्फ बोर्ड अपनी सम्पत्ति होने का दावा कर रहा है।

Share this:

Latest Updates