Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गंगनहर पर प्रदर्शन मामले में राकेश टिकैत सहित 25 पर चलेगा मुकदमा

गंगनहर पर प्रदर्शन मामले में राकेश टिकैत सहित 25 पर चलेगा मुकदमा

▪︎ एमपी, एमएलए कोर्ट ने साक्ष्य पेश करने के लिए 30 अप्रैल की तिथि की तय

▪︎ आरोपितों में विधायक योगेश धामा, भगवती सहित दलवीर व सुदेश का भी नाम

Gaziyabad News: वर्ष 2014 में किसानों, रालोद कार्यकतार्ओं व भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं के स्व. चौधरी अजित सिंह की दिल्ली में कोठी खाली करने के विरोध में मुरादनगर गंग नहर पर किये गये प्रदर्शन के मामले में विशेष एमपी, एमएलए कोर्ट में शुक्रवार को 25 लोगों पर आरोप तय हो गये। अब इन सभी पर मुकदमा चलेगा। इन आरोपियों में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, बागपत के विधायक योगेश धामा, पूर्व मंत्री दलवीर सिंह, पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, वीर पाल राठी, विधायक भगवती प्रसाद, चेयरमैन अमरजीत सिंह बिडडी और पूर्व प्रमुख अजय पाल के नाम शामिल हैं। शुक्रवार को विशेष एमपी, एमएलए कोर्ट में यह सभी पेश हुए। बचाव पक्ष के अधिवक्ता चौधरी अजय वीर सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में पुलिस की ओर से कुल 36 लोगों को नामजद किया गया था। इनमें से कई की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य कोर्ट में पेश नहीं हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज कुल 25 आरोपित कोर्ट में पेश हुए।

बचाव पक्ष के वकील ने कहा पुलिस कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकी है

सुनवाई के दौरान कोर्ट में अधिवक्ता अजय वीर ने कहा कि पुलिस ने आरोपितों पर झूठे आरोप लगाये हैं। पुलिस उपस्थित व्यक्तियों के खिलाफ कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकी है। अधिवक्ता ने कोर्ट से इन सभी को आरोपों से मुक्त करने की मांग की। इसके जवाब में अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता बिशमबर सिंह ने कहा कि मुकदमे में परीक्षण के बाद ही तय हो सकेगा कि उपस्थित व्यक्तियों के खिलाफ साक्ष्य हैं या नहीं, इसलिए इस स्तर पर आरोप मुक्त नहीं किया जा सकता। इसके बाद विशेष न्यायाधीश एमपी, एमएलए निशांत मान ने 25 लोगों के खिलाफ आरोप तय करते हुए साक्ष्य के लिए अगली तारीख 30 अप्रैल नियत की है।

Share this:

Latest Updates