Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ईडी अधिकारी को घूस लेते सीबीआई ने लाजपत नगर से किया गिरफ्तार

ईडी अधिकारी को घूस लेते सीबीआई ने लाजपत नगर से किया गिरफ्तार

New Delhi News: केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के लाजपत नगर इलाके से घूस लेते हुए प्रवर्तन निदेशलय (ईडी) के एक सहायक निदेशक संदीप सिंह यादव को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

सीबीआई ने आज यहां जारी एक बयान में कहा है कि सहायक निदेशक संदीप सिंह यादव को एक ज्वेलर्स के बेटे से 20 लाख रुपये लेते हुए मौके पर रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई के मुताबिक ज्वेलर्स के खिलाफ ईडी ने एक मामला दर्ज किया था। उस मामले में बचाव के एवज में घूस की राशि ली जा रही थी। सीबीआई इस गिरफ्तार ईडी के सहायक निदेशक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करेगी।

Share this:

Latest Updates