Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बैंक धोखाधड़ी मामले में सात साल से फरार महिला को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

बैंक धोखाधड़ी मामले में सात साल से फरार महिला को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

New Delhi : केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सात साल से फरार बैंक धोखाधड़ी के आरोपित महिला को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने उसकी गिरफ्तारी के लिए आधुनिक तकनीक और ट्रैकिंग सिस्टम की मदद ली और यह कामयाबी हासिल की। सीबीआई ने आरोपित महिला को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
दरअसल, सीबीआई ने एक मामला वर्ष 2009 में दर्ज किया था। इसमें मांड्या (कर्नाटक) के सिंडिकेट बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक असदुल्लाह खान और आठ अन्य लोगों पर धोखाधड़ी और साजिश के आरोप हैं। आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर बैंक को 12.63 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया था। जांच के बाद सीबीआई ने इस मामले में आरोपित नसरीन ताज को 19 जुलाई को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था।
सीबीआई के अनुसार नसरीन ने अपनी पहचान छुपाने के लिए अपना नाम बदलकर ‘सलमा’ कर लिया। साथ ही बार-बार ठिकाना बदलती रही। सीबीआई ने उनके डिजिटल निशान खोजकर बेंगलुरु में उनकी लोकेशन का पता लगाया। सीबीआई ने आरोपित नसरीन को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Share this:

Latest Updates