Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चुनाव को प्रभावित करने वाले अपराधियों पर सीसीए की अनुशंसा, वारंटियों को जेल भेजने के निर्देश

चुनाव को प्रभावित करने वाले अपराधियों पर सीसीए की अनुशंसा, वारंटियों को जेल भेजने के निर्देश

Dhanbad news :  जिले में लोकसभा चुनाव के दौरान वैसे लोग जो आर्म्स, बाहुबल आदि का इस्तेमाल कर अशांति पैदा कर सकते हैं, जो जेल से तुरंत छुटे हो एवं उनका तीन से अधिक आपराधिक इतिहास रहा है, वैसे लोगों को आदतन अपराधी घोषित करते हुए उनपर सीसीए लगाने की अनुशंसा की जाएगी। इसके अलावे संगीन धाराओं में जेल जा चुके अपराधियों पर नजर रखने और जिनपर वारंट लम्बित है उन्हें जेल भेजने का निर्देश एसएसपी एच पी जनरादन ने सभी थानेदारों को दिया है। एसएसपी ने मंगलवार को क्राइम मीटिंग के दौरान विधि – व्यवस्था संधारण को लेकर काफी सख्त दिखे और थानेदारों को बेहतर पुलिसिंग का सख्त निर्देश दिया।

एसएसपी ने दिए विधि व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश 

इसके अलावा एसएसपी ने होली के दौरान विधि व्यवस्था पर नजर बनाए रखने का निर्देश भी दिया है, साथ ही चुनाव के दौरान विभिन्न इंटर स्टेट बॉर्डर इलाकों में की जा रही चेकिंग के दौरान बरामद हो रहे हैं नकदी रकम की भी जानकारी दी। पिछले तीन दिनों में पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में चोरी छुपे ले जाया जा रहे हैं वाहनों से मोटी रकम जब्त किया है। वही ताजा मामला में गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एक वाहन में जांच के दौरान 3,47000 रुपये नकद जप्त किया गया है। जिसे शख्स के द्वारा अपने शरीर में छुपा कर ले जाया जा रहा था।

Share this:

Latest Updates