Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

CONTROVERSIAL STATEMENT : हम एक लड़की गंवाते हैं तो हमें उनकी 10 लड़कियों को फंसाना चाहिए, ऐसा करने वाले को सुरक्षा और रोजगार भी देंगे

CONTROVERSIAL STATEMENT : हम एक लड़की गंवाते हैं तो हमें उनकी 10 लड़कियों को फंसाना चाहिए, ऐसा करने वाले को सुरक्षा और रोजगार भी देंगे

Karnataka latest Hindi news : कर्नाटक के एक संगठन के प्रमुख द्वारा कहीं गई एक बात इन दिनों सुर्खियों में है। ऐसे भी अपने विवादित बयानों से यह संगठन पूर्व में भी चर्चा में रहा है। इस बार इस संगठन ने हिंदू युवाओं को ललकारा है कि वह उस विशेष समुदाय कि 10 लड़कियों को फंसाएं, जिसने हिंदू लड़कियों को लव जिहाद के नाम पर उसका शोषण किया है। प्यार के नाम पर उसे धोखा दिया है। कर्नाटक के बागलकोट में लोगों की एक भीड़ में उनका यह बयान  सार्वजनिक हुआ है। कौन है यह संगठन और कौन है इसके प्रमुख, आइये जानें…

नाम है प्रमोद मुथालिक, संगठन है श्रीराम सेना

आपको बता दें यह संगठन है कर्नाटक का श्रीराम सेना जिसके प्रमुख है प्रमोद मुथालिक। प्रमोद एक कट्टर दक्षिणपंथी संगठन चलाते हैं और अक्सर अपने भड़काऊ बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। उन्होंने उस भीड़ को संबोधित करते हुए दो टूक कहा कि लड़कियों को फुसलाना हम भी जानते हैं। मैं खुद नहीं बल्कि यहां के युवाओं को विशेष समुदाय की लड़कियों को फंसाने को आमंत्रित करना चाहता हूं। रही बात सुरक्षा और रोजगार की तो संगठन यह दोनों ही सुविधाएं, उन्हें मुहैया कराने की तत्पर है।

देश में हजारों लोगों को प्यार के नाम पर दिया है धोखा

प्रमोद ने नाराजगी भरे स्वर में कहा कि हमारे देश की हजारों लड़कियों को उस समुदाय के युवकों ने अपना हिन्दू नाम रखकर हमारे समाज की लड़कियों को फंसाया, उन्हें धोखा दिया, उनका शोषण किया, बच्चे पैदा किया, फिर छोड़ा भी। ऐसे में हम उन्हें उनके ही अंदाज में पलटवार करें। उनसे बदला लें। उन्होंने चेताया भी कि विशेष समुदाय अपनी इस आदत से बाज आएं अन्यथा जैसे को तैसा वाली कहावत सब जानते हैं।

Share this:

Latest Updates