Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रकाश राम की जीत पर बालूमाथ और बारियातू में मना जश्न

प्रकाश राम की जीत पर बालूमाथ और बारियातू में मना जश्न

Balumath/Latehar News: लातेहार विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम की जीत पर बालूमाथ और बारियातू के भाजपा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। हुए किया। इस मौके पर बालूमाथ मुरपा मोड़ चौक पर खुशी का इजहार करते हुए जमकर आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी। इधर भाजपा के रविन्द्र सिन्हा सुमन सिन्हा देवनंद प्रसाद,ओमप्रकाश गुप्ता,संजय गुप्ता, गंगेश्वर यादव, संजय यादव, राजेंद्र साहु (चावल) विनोद राणा,नवल किशोर सिन्हा, परमेश्वर साव,नामेश्वर गुप्ता, कमलेश सिंह, कृष्णा यादव, अर्जुन साहु, आदि ने भी उनकी जीत पर बधाई दी है।

बारियातू स्थित मंडल कार्यालय में मिठाई बंटी

बारियातू संवाददाता के अनुसार भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम की जीत की खबर मिलते ही बारियातू स्थित मंडल कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर भाजपा के कई समर्थक मौजूद थे, जिनमें देवनन्दन प्रसाद,ब्रजमोहन राम, महेश पासवान, मो. आसिफ, दुलारचंद पासवान, रिंकू यादव भोला यादव, कुंवर प्रसाद,मो नेशार आलम,सिकन्दर राम, मानती देवी,सहित कई लोग शामिल थे।
कार्यकर्ताओं ने जीत को जनता की जीत बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र के विकास और समर्पण का प्रतीक है। भाजपा समर्थकों में जीत को लेकर खासा उत्साह देखा गया, जहां देर शाम तक जश्न में डूबे रहे।

Share this:

Latest Updates