Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है केन्द्र सरकार : कल्पना सोरेन

झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है केन्द्र सरकार : कल्पना सोरेन

Breaking news, Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand update  :  : पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन शनिवार को पहली बार झारखंड मुक्ति मोर्चा ( झामुमो) के हरमू स्थित कार्यालय पहुंचीं। कल्पना सोरेन ने 21 अप्रैल को धुर्वा के शहीद मैदान में आयोजित आईएनडीआईए गठबंधन की महारैली को लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने इस महारैली में कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने को कहा। बैठक में सात जिलों रांची, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, चतरा, सिमडेगा और लातेहार के जिलाध्यक्ष पहुंचे थे।

केन्द्रीय कार्यालय से बाहर निकलते समय कल्पना सोरेन ने कहा कि समय कम होने की वजह से आज ज्यादा बात नहीं हो पायी। उन्होंने कहा कि हेमन्त जी के सपने को केन्द्र सरकार ने बीच में बाधित कर दिया है। उलगुलान के साथ आगे बढ़ कर पूरे देश को बतायेंगे कि किस तरह केन्द्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने संवैधानिक पद पर बैठे हेमन्त जी और अरविंद केजरीवाल जी को जेल में डाला है। यह उलगुलान है और आईएनडीआईए गठबंधन की रैली को कैसे मजबूती दी जाये, इस पर बात हुई। उन्होंने कहा कि झारखंड झुकेगा नहीं।

Share this:

Latest Updates