Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड में चम्पाई सोरेन कैबिनेट का विस्तार, पुराने चेहरों को तरजीह, आठ मंत्रियों ने ली शपथ

झारखंड में चम्पाई सोरेन कैबिनेट का विस्तार, पुराने चेहरों को तरजीह, आठ मंत्रियों ने ली शपथ

Ranchi news, Jharkhand news :  राज्य में चम्पाई सोरेन की सरकार ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित समारोह में आठ विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलायी। पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन को मंत्री बनाया गया है।

चम्पाई सोरेन कैबिनेट का दूसरा विस्तार हुआ। इसमें दो नए चेहरों को शामिल किया गया है। इनमें बसंत सोरेन और दीपक बिरुआ को जगह दी गयी है। आठ में छह पहले भी हेमन्त सोरेन की सरकार में मंत्री थे। सबसे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. रामेश्वर उरांव ने शपथ ली। इसके बाद दीपक बिरुआ ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। तीसरे नम्बर पर बन्ना गुप्ता और चौथे नम्बर पर बादल पत्रलेख ने शपथ ली। इसके बाद मिथिलेश ठाकुर, बसंत सोरेन, हफीजुल हसन और बेबी देवी ने शपथ ली। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन समेत दो मंत्री आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता शपथ ले चुके हैं। कैबिनेट में 12वें मंत्री की जगह अभी खाली है।

Share this:

Latest Updates