Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चम्पाई सोरेन का दावा : झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर महागठबंधन की होगी जीत 

चम्पाई सोरेन का दावा : झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर महागठबंधन की होगी जीत 

Breaking news, Ranchi news, Ranchi top news, Jharkhand top news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand update  : लोकसभा चुनाव की तिथि सामने आते ही झामुमो चुनाव की तैयारी में जोर-शोर से जुट गया है। खासकर सिंहभूम और जमशेदपुर लोकसभा सीट झामुमो के लिए प्रतिष्ठा की सीट बन गयी है। चुनाव तैयारियां का जायजा लेने के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन चार दिवसीय दौरे पर अपने विधानसभा क्षेत्र सरायकेला पहुंचे।

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन सबसे पहले गम्हरिया के पिंडराबेड़ा में ग्रामीणों से मिले। इसके बाद एक होटल में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बूथ कमेटी की बैठक में शामिल हुए। सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड की सभी बूथ कमेटी की बैठक आयोजित की गयी थी। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सोरेन ने झामुमो कार्यकर्ताओं से चुनाव तैयारी की जानकारी ली और कार्यकर्ताओं को कई टिप्स भी दिये।

बैठक के बाद पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिये गये हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर महागठबंधन की जीत का दावा किया।

गम्हरिया प्रखंड में तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित बैठक में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री रविवार को सरायकेला मुख्यालय में बूथ स्तरीय संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं, 16 अप्रैल को जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और भ्रमण करेंगे।

Share this:

Latest Updates