Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Chandrayan – 3 : रात होने की आहट के साथ सोने चले प्रज्ञान और विक्रम, 22 सितंबर को जागेंगे

Chandrayan – 3 : रात होने की आहट के साथ सोने चले प्रज्ञान और विक्रम, 22 सितंबर को जागेंगे

ISRO news, Bengaluru news, research and technology, chandrayan 3, rover pragyan and lender Vikram : चंद्रमा पर रात होने की आहट के साथ ही चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर नींद लेने (sleep mode) के मूड में आ गए हैं। सोमवार (04 सितंबर) को इसरो ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 सितंबर के आसपास दोनों के फिर से जागने (active) की संभावना है। यह फिर से एक्टिव हो सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसरो ने बताया कि करीब सुबह 8 बजे चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर स्लीप मोड में आ गया। इससे पहले ChaSTE, रंभा-एलपी और आईएलएसए पेलोड ने नई जगह पर इन-सीटू प्रयोग किए। इन्होंने जो डेटा जुटाया वो पृथ्वी पर आता रहा।

इसरो ने कहा- पेलोड को बंद किया गया

इस संबंध में इसरो ने आगे बताया कि “अब पेलोड को बंद कर दिया गया है। लैंडर रिसीवर चालू रखे गए हैं सौर ऊर्जा खत्म हो जाने और बैटरी खत्म हो जाने पर विक्रम और प्रज्ञान सो जाएंगे। उनके फिर से जागने की उम्मीद 22 सितंबर, 2023 को है।

Share this:

Latest Updates