Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गर्मी को लेकर स्कूलों के समय में बदलाव

गर्मी को लेकर स्कूलों के समय में बदलाव

Ranchi news : राज्य में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। राज्य में संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में अगले आदेश तक के लिए वर्ग केजी से वर्ग आठ तक की कक्षाएं सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे चलेंगी। साथ ही, वर्ग नौ से वर्ग 12 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक संचालित की जायेंगी। इस सम्बन्ध में झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी आदेश में कहा गया है कि निजी विद्यालयों का संचालन सम्बन्धित विद्यालय के दिशा-निर्देश के अनुरूप आरटीआई अधिनियम और प्रबंधन के प्रावधानों के तहत संचालित होंगे। यह आदेश 26 अप्रैल से लागू होगा।

वहीं, दूसरी ओर, रांची जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए रांची जिले के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। नया समय 26 अप्रैल 2025 से सभी सरकारी, निजी और अल्पसंख्यक स्कूलों पर लागू होगा। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने गुरुवार को इससे सम्बन्धित आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कक्षा केजी से कक्षा आठ तक सुबह सात बजे से 11:30 बजे तक और कक्षा 9 से कक्षा 12 तक सुबह सात बजे से 12:00 बजे तक संचालित हो सकेंगे।

Share this:

Latest Updates