Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आदर्श आचार संहिता लगते ही चौपारण पुलिस ने 06 लाख 22 हजार नकद किये जब्त

आदर्श आचार संहिता लगते ही चौपारण पुलिस ने 06 लाख 22 हजार नकद किये जब्त

आदर्श आचार संहिता लगने के बाद पहली कार्रवाई

महारानी बस में बैग में ले जा रहा था, प्रशासन था सतर्क

Chouparan News : आदर्श आचार संहिता लगने के बाद प्रशासन की पहली कार्रवाई की है। आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता के दौरान 16 अक्तूबर को करीब 08:30 बजे चौपारण थाना गेट के सामने संयुक्त वाहन चेकिंग के दौरान अंचलाधिकारी संजय कुमार यादव चौपारण एवं पुअनि बिंदेश्वर महतो एवं अन्य बलों द्वारा महारानी बस संख्या इफ 02ढउ -0351 में सवार एक व्यक्ति के पास से एक थैले में रखे कुल नगद राशि 6,22,970/- (छह लाख बाईस हजार नौ सौ सत्तर रुपये) बरामद किये गये। जांच करने पर पकड़े गये व्यक्ति का नाम कमलेश प्रसाद शर्मा, पिता गया प्रसाद शर्मा, पता : बरंडी थाना- बाराचट्टी, जिला : गया (बिहार) बताया गया। नगद राशि से सम्बन्धित सही जानकारी एवं कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किये गये। तत्पश्चात एफएसटी टीम के वरीय पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी प्रदीप कुमार पासवान को सूचित किया गया, जिन्होंने विधिवत जब्ती सूची तैयार कर सम्बद्ध राशि को जब्त कर लिया। जब्त राशि एवं गिरफ्तार व्यक्ति को अग्रतर कार्रवाई हेतु एफएसटी टीम के दंडाधिकारी को सौंप दिया गया। छापामारी दल में पदाधिकारी- संजय कुमार यादव, अंचल अधिकारी चौपारण, पुअनि बिन्देश्वर महतो चौपारण थाना, अवर निरीक्षक बादल कुमार महतो, चौपारण थाना, सअनि मो. कमरुद्दीन, चौपारण थाना और सशस्त्र बल चौपारण थाना शामिल थे।

Share this:

Latest Updates