Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Cheater Dulhan: सुहागरात भी नहीं मना पाया दूल्हा, 23 साल की शातिर दुल्हन ने ऐसा कर डाला कि…

Cheater Dulhan: सुहागरात भी नहीं मना पाया दूल्हा, 23 साल की शातिर दुल्हन ने ऐसा कर डाला कि…

Rajasthan News Update, Jaipur, Dulhan Cheated Dulha, Made Distance From Suhagrat 2 Days & Then Flew With Ornaments, Cash : लुटेरी दुल्हनों की कहानियां रह-रहकर सामने आती रहती हैं। यह ठीक है कि इसके पीछे एक पूरा गैंग काम करता है, लेकिन जो लोग ठगे जाते हैं वह पहले से सतर्क नहीं रहते हैं। ताजा मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर की है। बताया जाता है कि यह एक जोड़े की बड़ी धूमधाम से शादी हुई। शादी की अगली रात जब दूल्हा और दुल्हन ने सुहागरात की तैयारी की तो दुल्हन ने कुछ देर के बाद इनकार कर दिया। कहा कि अभी मैं आपको खुश नहीं कर सकती, मेरे पीरियड चल रहे हैं। आपको कुछ समय का इंतजार करना होगा। 

शादी के तीसरे दिन दुल्हन गायब

उसके बाद दो दिनों तक सब सही चला। तीसरी रात को कमरे में कुछ खटपट होने पर दूल्हे की आंख खुल गई तो पता चला कि अलमारी से कोई सामान नीचे गिरा था, दुल्हन गायब थी। घर के दरवाजे खुले थे और दुल्हन लापता हो चुकी थी। दूल्हे ने घर संभाला और तुरंत थाने दौड़ा। अब जयपुर की बिंदायका पुलिस इस केस की जांच कर रही है।

यूपी की लड़की से हुई थी शादी

बिंदायका थाना इलाके में रहने वाले एक शख्स की शादी यूपी में रहने वाली 23 साल की अंतिमा से कराई गई। शादी के लिए दूल्हे के पिता ने भी रुपए लिए और शादी कराने वाले एजेंट ने भी रुपए लिए। पिता को करीब 55 हजार रुपए और एजेंट को करीब एक लाख रुपए का भुगतान किया गया। इसके अलावा शादी का सारा खर्च जयपुर के एक होटल में किया गया,जिसे भी दूल्हे ने उठाया।

अब दुल्हन को भागे हुए 3 महीने हो गए

बताया जाता है कि शादी से पहले लिव इन में रहने के डॉक्यूमेंट भी तैयार कराए गए। फिर मेहमानों के सामने और भगवान को साक्षी मानकर दूल्हा और दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। होटल में कई लोगों का डिनर कराया गया और बाद में दुल्हन विदा हो गई। 19 अप्रेल को यह शादी हुई और 21 अप्रेल तक दुल्हन ने दूल्हे से दूरी बनाए रखी। उसके बाद 21 अप्रेल की रात तीन बजे के बाद घर से हजारों रुपए कैश और तीन से चार लाख रुपए के सोने के जेवर लेकर दुल्हन भाग गई। दूल्हा तीन महीने से दुल्हन का इंतजार कर रहा है, लेकिन अब थाने में केस दर्ज कराया है।

Share this:

Latest Updates