Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चेन्नई के पुलिस आयुक्त का तबादला, आईपीएस अधिकारी ए अरुण ने सम्भाला कार्यभार

चेन्नई के पुलिस आयुक्त का तबादला, आईपीएस अधिकारी ए अरुण ने सम्भाला कार्यभार

New Delhi news : तमिलनाडु के बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष के आर्मस्ट्रॉन्ग की हत्या के मामले में चेन्नई के पुलिस कमिश्नर पर गाज गिरी है। तमिलनाडु सरकार ने पुलिस कमिश्नर संदीप राय राठौर का तबादला कर दिया है।सोमवार को आईपीएस अधिकारी ए अरुण ने चेन्नई के नये पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने संदीप राय राठौर की जगह ली। सोमवार को राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राठौऱ को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजीव कुमार की जगह पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज में महानिदेशेक के रूप में नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों तमिलनाडु में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रॉन्ग की हमलावरों ने नृशंस हत्या कर दी थी। इससे राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे।

Share this:

Latest Updates