Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

छत्तीसगढ़ में माओवादी मुठभेड़ और हथियार बरामदगी मामले में एनआईए ने 04 पर आरोप पत्र किया दाखिल 

छत्तीसगढ़ में माओवादी मुठभेड़ और हथियार बरामदगी मामले में एनआईए ने 04 पर आरोप पत्र किया दाखिल 

New Delhi news : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने छत्तीसगढ़ मामले में शुक्रवार को 04 माओवादियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया, जिसमें सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के बाद प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के सशस्त्र कैडरों को गिरफ्तार किया गया था। बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लांचर) और बीजीएल के गोले सहित कई हथियार जब्त किये गये। एनआईए ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एनआईए ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया कि आरोपितों की पहचान आयतू राम नुरुति, मनोज कुमार हिचामी, सुरेश नुरुति और बुधुराम पड्डा के रूप में की गयी है। इनके खिलाफ आईपीसी, शस्त्र अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और यूए (पी) अधिनियम की सम्बन्धित धाराओं के तहत आरोप पत्र दायर किया गया है।

जगदलपुर में एनआईए की विशेष अदालत के समक्ष कल शुक्रवार को चारों के खिलाफ आरोप पत्र दायर करनेवाली याचिका में एनआईए ने पाया कि ये सभी आरोपित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन सीपीआई (माओवादी) के सदस्य थे। वे पुलिस की एक खोज टीम पर हमला करने में शामिल थे ।

एनआईए ने राष्ट्र की शांति और सौहार्द को भंग करने के उनके प्रयासों को विफल करने के उद्देश्य से प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के कैडरों पर अपनी बड़ी कार्रवाई के हिस्से के रूप में आरसी- 02/2024/एनआईए/आरपीआर मामले में अपनी जांच जारी रखे हुए है।

Share this:

Latest Updates