Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इस कांग्रेसी CM ने RSS और BJP पर चलाया धारदार तीर, खत्म होगा आक्रामक राष्ट्रवाद का दौर, कांग्रेस फिर…

इस कांग्रेसी CM ने RSS और BJP पर चलाया धारदार तीर, खत्म होगा आक्रामक राष्ट्रवाद का दौर, कांग्रेस फिर…

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 8 may  को आरएसएस यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा पर धर्म की राजनीतिक करने को लेकर धारदार तीर चलाया। उन्होंने भाजपा-RSS पर दयावान और सौम्य भगवान राम को रैंबो और भगवान हनुमान को क्रोध के प्रतीक में बदलने का आरोप लगाया। बघेल ने कहा कि इन दिनों भारत आक्रामक राष्ट्रवाद के दौर से गुजर रहा है। यह दौर शीघ्र खत्म होगा। ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ से बात करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अप्रैल में पूरे भारत से सांप्रदायिक हिंसा की खबरें आईं। उन्होंने कहा कि इसमें असहमति के लिए कोई जगह नहीं है। बघेल ने कहा कि यह सब अधिक नहीं चलेगा और कांग्रेस वापसी करेगी।

राम हर भारतीय के दिल और दिमाग में

कांग्रेस नेता ने कहा, “राम हमारी संस्कृति में समाए हुए हैं। राम साकार और निराकार दोनों हैं। हमने राम को कई अलग-अलग रूपों में स्वीकार किया है। जिसमें हम कबीर के राम, तुलसी के राम और शबरी के राम को जानते हैं। राम हर भारतीय के दिल और दिमाग में रहते हैं।” उन्होंने कहा कि सभी के लिए राम के अलग रूप हैं। किसान उन्हें दूसरे रूप में देखते हैं, आदिवासी अलग रूप में देखते हैं। वहीं बुद्धिजीवी और भक्त उन्हें दूसरे रूप में देखते हैं।

गांधी ने भी राम को अपने भाव में देखा था

उन्होंने आगे कहा, “महात्मा गांधी ने भी राम को अपने भाव में देखा था। उनके अंतिम शब्द ‘हे राम’ थे और वे रघुपति राघव राजा राम का पाठ करते थे। लेकिन आज भाजपा और आरएसएस जिस तरह से राम को देखते हैं और जो एजेंडा तय कर रहे हैं, वह मर्यादा पुरुषोत्तम राम को एक आक्रामक योद्धा के रूप में बदल दिया है। उन्हें रैंबो बना दिया जा रहा है। भगवान हनुमान नम्रता, भक्ति और ज्ञान के प्रतीक हैं। यदि आप हनुमान के पुराने चित्रों को देखें, तो वे भक्ति भाव में ध्यान मुद्रा में हैं। आज उनके पोस्टर को क्रोधी और आक्रामक तरीके से दिखाया जा रहा है।

हर जनता के मुद्दे पर सरकार पर हमला करने में राहुल आगे

इसके अलावा बघेल ने कांग्रेस को लेकर कहा कि इस वक्त समाज आक्रामक राष्ट्रवाद के दौर का सामना कर रहा है। असहमति का सम्मान नहीं है। असहमति को दबाने की कोशिशें होती हैं। कांग्रेस ऐसा नहीं कर पाएगी, बल्कि कांग्रेस ने कभी ऐसा नहीं किया है और ना कभी करेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि देश जिस दौर से गुजर रहा है, वह एक दिन खत्म हो जाएगा और लोगों को यह एहसास होगा कि यह सब बहुत हो गया, बहुत अधिक हिंसा हो गई है।” बघेल ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एकमात्र ऐसे नेता हैं जो बिना पीछे हटे भाजपा से डटकर लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अकेले ऐसे शख्स हैं जो सीधे तौर पर लोगों के मुद्दों पर बात करते हैं। चाहे वह महंगाई हो, बेरोजगारी हो, जीएसटी को लेकर हो। राहुल गांधी भाजपा पर हमला करने से नहीं डरते।

Share this:

Latest Updates