Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BJP के कार्यक्रम में शामिल होंगे टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़, कहीं नयी पारी की…

BJP के कार्यक्रम में शामिल होंगे टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़, कहीं नयी पारी की…

Team India के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ 12 मई से 15 मई तक होने वाले धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्य समिति के सत्र में भाग लेंगे। भाजपा धर्मशाला विधायक विशाल नेहरिया ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी के अन्य पदाधिकारी और केंद्रीय मंत्री भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि राज्य में इसी साल के अंत में चुनाव होने वाले हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 44 सीटें जीतीं। मौजूदा कांग्रेस को 21 और अन्य को कुल 68 विधानसभा सीटों में से तीन सीटें मिलीं। हिमाचल में इस बार आम आदमी पार्टी भी ताल ठोंक रही है, जिसने पंजाब में शानदार जीत दर्ज की है।

139 प्रतिनिधि होंगे शामिल

नेहरिया ने कहा, “तीन दिवसीय सत्र में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी शामिल होंगे। सत्र में देश भर से 139 प्रतिनिधि अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति धर्मशाला में 12 से 15 मई तक होगी। भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व और हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व शामिल होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।”

‘ द्रविड़ के आने से युवाओं को मिलेगा संदेश’

नेहरिया ने आगे कहा कि द्रविड़ की उपस्थिति युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने का संदेश देगी। उन्होंने कहा, “भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ भी इसमें हिस्सा लेंगे। उनकी सफलता से युवाओं में यह संदेश जाएगा कि हम राजनीति में ही नहीं बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ सकते हैं।”

Share this:

Latest Updates