Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने रांची से किया अभियान का शुभारम्भ, हजारों आम और खास मतदाताओं ने सूची में अपना नाम देख कर किया सत्यापन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने रांची से किया अभियान का शुभारम्भ, हजारों आम और खास मतदाताओं ने सूची में अपना नाम देख कर किया सत्यापन

सोशल मीडिया में चर्चा में रहा हैशटैग #IamVerifiedVoter

Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand update : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने #IamVerifiedVoter अभियान का शुभारम्भ राजधानी के एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जांचने के लिए जागरूक करना है। इसके तहत सभी जिलों के बूथों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची प्रदर्शित की जा रहा है। साथ ही, मतदाताओं को बताया जा रहा है कि वे वोटर हेल्पलाइन ऐप,  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय झारखण्ड की वेबसाइट एवं भारत निर्वाचन आयोग के वोटर पोर्टल पर जाकर भी अपना नाम देख कर सत्यापित कर सकते हैं।

मतदान करना हम सब का अधिकार

रांची में अभियान के शुभारम्भ के अवसर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान करना हम सब का अधिकार और कर्तव्य है। मतदाता वोटर आईडी की अनुपलब्धता में 12 अन्य वैकल्पिक दस्तावेज दिखा कर भी वोट कर सकते हैं, किन्तु जो सबसे जरूरी अनिवार्यता है, वह है मतदाता सूची में नाम होना। अगर वोटर लिस्ट में किसी का नाम नहीं है, तो वह मत देने के अधिकार से वंचित हो जाता है। उन्होंने कहा कि अभी भी समय है, लोग अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर लें। अगर किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति है, तो उसे दूर करा लें, ताकि मतदान के दिन कोई दिक्कत नहीं हो।

IMG 20240304 WA0005

सभी जिलों में चलाया गया सोशल मीडिया अभियान

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के आदेश के आलोक में राज्य के सभी जिलों में सोशल मीडिया अभियान चलाया गया, जिसमें हजारों मतदाताओं ने अपना नाम मतदाता सूची में देख कर सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की सूचना पोस्ट की, कि उन्होंने अपने नाम का सत्यापन कर लिया है।

मुख्यालय से पदाधिकारियों को अभियान के निरीक्षण हेतु भेजा गया था जिलों में

रांची में मुख्य कार्यक्रम के अलावा जिलों में भी इस अभियान की देखरेख के लिए यहां से अधिकारियों को भेजा गया था। कोल्हान क्षेत्र में निरीक्षण हेतु संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, पलामू क्षेत्र के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय संजय कुमार, खूंटी के लिए ओएसडी गीता चौबे, कोडरमा के लिए अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, संथाल क्षेत्र के लिए एस एन जमील को जिम्मेदारी दी गयी थी। रांची के कार्यक्रम में प्रशासक रांची नगर निगम अमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, अवर सचिव देव दास दत्ता, उपसमाहर्ता भूमि सुधार मुकेश कुमार, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन सहित रांची जिला के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

Latest Updates