Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुख्यमंत्री ने साहेबगंज व पाकुड़ जिला को दी बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री ने साहेबगंज व पाकुड़ जिला को दी बड़ी सौगात

▪︎हमारी सरकार ने राज्य की आधी आबादी को किया सशक्त : हेमन्त 

▪︎ अबुआ सरकार दोबारा चुनने पर जताया आभार

▪︎सीएम ने योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसम्पत्तियों का किया वितरण

▪︎ हेमन्त एवं कल्पना ने अमर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और वीरांगना फूलो-झानो को दी श्रद्धांजलि

Ranchi News : यहां के आदिवासी-मूलवासी, किसान,, गरीब और वंचित लोगों को सशक्त बनाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। राज्य की आधी आबादी को हमारी सरकार ने सशक्त करने का काम किया है। अब राज्य के हर पात्र गरीब जरूरतमंद महिलाओं के खाते में प्रति माह 2500 रुपये की सम्मान राशि पहुंचेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को दी जानेवाली सम्मान राशि को हमारी सरकार ने 1000 रुपये से बढ़ा कर 2500 रुपये करने का काम किया है। उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार को साहेबगंज जिला अंतर्गत बरहेट प्रखंड के भोगनाडीह में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहीं। 
मुख्यमंत्री ने कहा, “अबुआ सरकार के दोबारा गठन के बाद आज मैं आप सबके बीच आया हूं। आप ने इस चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया एवं अबुआ सरकार को चुनने का कार्य किया। इसके प्रति मैं आप सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।”

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लोग हो रहे लाभान्वित

मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि झारखंड राज्य खनिज सम्पदा से सम्पन्न होने के बावजूद यहां के आदिवासी-मूलवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहे। हमारी सरकार के गठन के बाद से ही हम लगातार प्रदेश वासियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ जनकल्याण के कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में हमारी सरकार ने कई महत्त्वाकांक्षी जन कल्याणकारी योजनाओं का शुभारम्भ किया है। एक-एक व्यक्ति तक सरकार की विभिन्न योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है। अधिक से अधिक राज्यवासी योजनाओं से लाभान्वित हों, इसी उद्देश्य के साथ हमारी सरकार आगे बढ़ रही है।

हमारी सरकार गांव से चलनेवाली सरकार

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा, “हमारी सरकार गांव से चलनेवाली सरकार है। यहां के गरीब, मजदूर एवं वंचित वर्ग के लोगों की जरूरत के अनुरूप विकास की लकीर खींची जा रही है। मैं आप सभी की उम्मीदों-आकांक्षाओं को और टूटने नहीं दूंगा। हमारी सरकार विकास की नयी गाथा लिख कर इस राज्य को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा करेगी। मैं ईश्वर से यह कामना करता हूं कि आनेवाला नववर्ष प्रत्येक राज्यवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, उन्नति, वैभव एवं खुशहाली लेकर आये।”

मुख्यमंत्री ने दी यह सौगात

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने साहेबगंज जिले को लगभग 24784.550 लाख रुपये की विभिन्न योजनाओं की सौगात दी। इनमें कुल 224 विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। इनमें 53 योजनाओं का उद्घाटन एवं 171 योजनाओं का शिलान्यास हुआ। वहीं, पाकुड़ जिला को लगभग 10084.879 लाख रुपये की विभिन्न योजनाओं की सौगात दी। इनमें कुल 107 विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। इनमें 34 योजनाओं का उद्घाटन एवं 73 योजनाओं की आधारशिला रखी गयी।
इस अवसर पर  विधायक हेमलाल मुर्मू, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक मो. ताजुद्दीन, विधायक धनंजय सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त लालचंद डाडेल, जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share this:

Latest Updates