Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन कांटाटोली फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन कांटाटोली फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश

Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand update : मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने राजधानी रांची में बन रहे कांटाटोली फ्लाईओवर की कार्य प्रगति को लेकर आज जुडको के अधिकारियों तथा कंस्ट्रक्शन कम्पनी के प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने  सम्बन्धित अधिकारियों को इसके निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।

 अब और विलम्ब नहीं हो

 मुख्यमंत्री ने जुडको के अधिकारियों से कहा कि इस फ्लाईओवर के निर्माण में पहले ही काफी विलम्ब हो चुका है। ऐसे में और विलम्ब नहीं हो, इस बाबत कार्य में तेजी लाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाये जायें।

 हर सप्ताह प्रगति रिपोर्ट करें समर्पित

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि वह कांटाटोली फ्लाईओवर के चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट हर सप्ताह समर्पित करें, ताकि उसकी समीक्षा विस्तृत रूप से हो सके। इससे कार्यों की निगरानी करने में भी सहूलियत होगी और जरूरत पड़ने पर आवश्यक निर्देश भी दिये जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह फ्लाईओवर राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए काफी अहमियत रखता है। इसके चालू होने से   ट्रैफिक जाम से निजात मिल सकेगी।

 अगस्त तक निर्माण पूरा होने का दिलाया भरोसा

मुख्यमंत्री को जुडको के अधिकारियों ने बताया कि कांटाटोली फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में तेजी लायी गयी है और इस वर्ष अगस्त तक इसका निर्माण पूरा कर लिया जायेगा। मुख्यमंत्री को उन्होंने बताया कि जमीन अधिग्रहण और यूटिलिटी शिफ्टिंग में विलम्ब होने की वजह कांटा टोली फ्लाईओवर का निर्माण कार्य प्रभावित हुआ। लेकिन, अब तीव्र गति से निर्माण कार्य चल रहा है और अगस्त तक इसे हैंडओवर कर दिया जायेगा।

 मुख्यमंत्री ने 06 मार्च को कांटा टोली और सिरमटोली फ्लाईओवर का किया था निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने 06 मार्च को कांटाटोली और सिरमटोली फ्लावर के चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था।  उन्होंने इस दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को इसके निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये थे। उन्होंने यह भी कहा था कि इसके निर्माण के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को भी दुरुस्त रखा जाये, ताकि आवागमन में आम लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। इस बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव-सह-प्रबंध निदेशक, जुडको अरवा राजकमल एवं जुडको के अधिकारी तथा निर्माण कार्य कर रही कंस्ट्रक्शन कम्पनी के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates