Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन पहुंचे नाला, गोलक बिहारी महतो को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन पहुंचे नाला, गोलक बिहारी महतो को दी श्रद्धांजलि

Ranchi news : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन शनिवार को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो के जामताड़ा जिला के नाला स्थित आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री वहां विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो के दिवंगत पिता स्व. गोलक बिहारी महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। विधायक कल्पना सोरेन ने भी स्व. गोलक बिहारी महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो एवं उनके अन्य परिजनों से मिल कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

Share this:

Latest Updates