Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रतन टाटा के निधन पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जताया शोक

रतन टाटा के निधन पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जताया शोक

Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने रतन टाटा के असामयिक निधन पर एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने दु:ख एवं संवेदना प्रकट करते हुए कहा, ‘श्री रतन टाटा देश के अनमोल रत्न थे। उन्होंने उद्योग जगत के साथ-साथ समाजसेवा एवं परोपकार के क्षेत्र में देश और दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ी है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वह एक सच्चे राष्ट्रवादी थे। उनका जीवन उपलब्धियों से भरा रहा है। श्री रतन टाटा एक-एक देशवासी के दिलों में राज करते थे। इनका निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर इस पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति, ॐ शांति!’

Share this:

Latest Updates