Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुर्शिदाबाद में हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

मुर्शिदाबाद में हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

Kolkata News: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को पश्चिम मिदनापुर के मेदिनीपुर कॉलेज मैदान में आयोजित प्रशासनिक सभा से बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन कानून को लेकर भड़की हिंसा की घटनाओं के बाद राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह मई के पहले सप्ताह में मुर्शिदाबाद में प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी।
ममता बनर्जी ने कहा कि हिंसा में जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उनके परिवारों को राज्य सरकार की ओर से 10-10 लाख रुपये की सहायता दी जायेगी। साथ ही, मृतकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च भी सरकार उठाने को तैयार है। इसके अलावा, जिन परिवारों के घर और दुकानें हिंसा में क्षतिग्रस्त हुई हैं, उन्हें भी सरकारी सहायता दी जायेगी।
मुख्यमंत्री ने पूरे घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कुछ बाहरी तत्त्वों ने स्थानीय लोगों को भड़का कर यह हिंसा करायी। उन्होंने कहा कि इस साजिश का पर्दाफाश किया जायेगा। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 10 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार जरूरत पड़ने पर उनके बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठायेगी।
उल्लेखनीय है कि वक्फ कानून में संशोधन के खिलाफ मुर्शिदाबाद, मालदा और राज्य के अन्य हिस्सों में बीते कुछ दिनों से व्यापक प्रदर्शन और हिंसा हुई है। मुर्शिदाबाद के सूती, जंगीपुर, शमशेरगंज और फरक्का जैसे इलाकों में हालात इतने बिगड़ गये कि हिंसक झड़पों में तीन लोगों की जान चली गयी और कई घायल हुए। कई लोगों को अपने घर छोड़ कर भागना पड़ा। अप्रैल के शुरू में मुर्शिदाबाद के धूलियान नगरपालिका के दो वार्डों में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध को लेकर हिंसक झड़पें हुई थीं, जिनमें कम से कम तीन लोगों की मौत हुई थी। इनमें एक पिता-पुत्र भी शामिल थे, जिन्हें घर से निकाल कर मौत के घाट उतार दिया गया था। पुलिस ने अब तक इस मामले में 280 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

Share this:

Latest Updates