Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जमशेदपुर में मुख्यमंत्री बोले- झारखंडियों के हित के लिए गठबंधन को करें वोट 

जमशेदपुर में मुख्यमंत्री बोले- झारखंडियों के हित के लिए गठबंधन को करें वोट 

Jamshedpur news, Jharkhand news, election 2024 : मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि भाजपा महंगाई को खत्म करने के वादे पर सरकार में आयी थी। चुनाव जीतने के बाद महंगाई को भूल गयी। नरेन्द्र मोदी सरकार ने 400 के सिलिंडर को 1100 में पहुंचा दिया। कालाधन भी वापस नहीं आया। इस सरकार ने बेरोजगार युवाओं को ठगा। प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन दस वर्ष में भी वादा पूरा नहीं किया।

मुख्यमंत्री पोटका के नुननूनी टांड़ मैदान में रविवार को इंडी गठबंधन की चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड को भाजपा ने सबसे ज्यादा ठगा है। झारखंड के 08 लाख पीएम आवास की सूची को रोक दिया। 2022 तक सभी को पक्का मकान देने का वादा भी जुमला साबित हुआ। गठबंधन की सरकार ने आबुआ आवास योजना शुरू की, जिसमें वंचित लोगों को पक्का मकान दिया जा रहा है।

चम्पाई ने कहा 2019 से सरकार बनने के बाद से ही भाजपा सरकार को गिराने का षडयंत्र कर रही है। हेमन्त सोरेन को झूठे केस में जेल में डाल दिया। पूर्व की रघुवर सरकार पर गरीबों का 11 लाख राशन कार्ड रद्द करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हेमन्त सोरेन की सरकार ने वंचित 20 लाख परिवारों का हरा राशन कार्ड बना कर राशन दे रही है। सभी ग्रामीणों को पेंशन दी जा रही है।

चम्पाई सोरेन ने जमशेदपुर से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती को वोट देकर जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की जीत से झारखंड वासियों को भाजपा की लूट से मुक्ति मिलेगी। झारखंड की खनिज सम्पदा को लूटने से बचाना है ; अन्यथा झारखंड धनी राज्य होने के बावजूद झारखंड वासी धनी नहीं बन पायेंगे। सोरेन ने स्थानीय भाषा ओड़िया, बंगला, संथाली, हो, कुड़माली समेत अन्य स्थानीय भाषाओं के शिक्षकों की बहाली जून माह से शुरू करने की बात कही।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि समीर मोहंती गरीबों के हित के लिए संघर्षरत रहते हैं। भाजपा केवल हिन्दू-मुस्लिम को लड़ा कर जीत हासिल करना चाहती है। बन्ना ने समीर कुमार मोहंती को क्रांतिकारी प्रत्याशी बताया और जिताने की अपील की। पोटका विधायक संजीव सरदार ने कहा कि जनता की सेवा में दिन-रात जुटे रहते हैं। पोटका विधानसभा क्षेत्र में अनेक प्रकार की विकास योजनाओं को शुरू कराया। पोटका में डिग्री कॉलेज निर्माण की स्वीकृति मिली। संजीव सरदार ने कहा कि यदि समीर कुमार मोहंती को जीत मिलती है, तो पूरे क्षेत्र में दोगुने रफ्तार से विकास कार्य करेंगे।

Share this:

Latest Updates