Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गुलगुलिया विद्यालय में बाल दिवस मनाया गया

गुलगुलिया विद्यालय में बाल दिवस मनाया गया

Dhanbad News : गुरुवार को गुलगुलिया बस्ती झरिया स्थित गुलगुलिया विद्यालय के परिसर में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस मनाया गया। उपरोक्त अवसर पर विद्यालय के संस्थापक अनिल पाण्डेय ने सन्देश दिया की असामाजिक तत्वों ने गुलगुलिया विद्यालय को ध्वस्त कर दिया है, बच्चों की पढ़ाई बाधित हो चुकी है।अभी निराशा का घना अंधेरा है,मगर हौसला पस्त नहीं हुआ है, एक दिन सूरज  निकलेगा। विद्यालय का पुनर्निर्माण होगा

वंचित बच्चे फिर पढ़ने आएंगे। श्री पांडेय ने बताया की वैसे चंद बच्चों के लिए शिक्षा की वैकल्पिक व्यवस्था है।उपरोक्त आयोजन में जैक एंड जिल, फुसबंगला की प्राचार्या-सह-रीता फिटनेस सेंटर झरिया की डायरेक्टर रीता पाण्डेय मुख्य अतिथि थीं।संजय  विशिष्ट अतिथि थे। विद्यालय समिति की सदस्या सामाजिक कार्यकर्ता रेखा देवी धिक्कार द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

Share this:

Latest Updates