Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

वीआईपी सुरक्षा में तैनात होंगी सीआईएसएफ की महिला कमांडोज, एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशनों की सुरक्षा का भी होगा जिम्मा

वीआईपी सुरक्षा में तैनात होंगी सीआईएसएफ की महिला कमांडोज, एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशनों की सुरक्षा का भी होगा जिम्मा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर दी जानकारी

राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी

New Delhi news: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ( सीआईएसएफ) की महिला बटालियन हवाई अड्डों और मेट्रो रेल की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी और कमांडो के रूप में अतिविशिष्‍ट व्यक्‍तियों (वीआईपी) को सुरक्षा देंगी।

केंद्र सरकार ने अति विशिष्ट व्यक्तियों, हवाई अड्डों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर बल की बढ़ती तैनाती को ध्यान में रखते हुए सीआईएसएफ में एक हजार से अधिक कर्मियों वाली पहली पूर्ण महिला बटालियन को सोमवार को मंजूरी दी थी। शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के मोदी जी के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम उठाते हुए मोदी सरकार ने सीआईएसएफ की पहली पूर्ण महिला बटालियन के गठन को मंजूरी दे दी है।

गृह मंत्री ने कहा कि एक विशिष्ट सैन्य टुकड़ी के रूप में गठित की जाने वाली महिला बटालियन देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों, जैसे हवाई अड्डों और मेट्रो रेल की सुरक्षा करने और कमांडो के रूप में वीआईपी को सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी संभालेगी।’ उन्होंने कहा कि यह निर्णय निश्चित रूप से देश की रक्षा के महत्वपूर्ण कार्य में अधिक महिलाओं की भागीदारी की आकांक्षाओं को पूरा करेगा। सीआईएसएफ में सात प्रतिशत से अधिक महिला कर्मी हैं जिनकी वर्तमान संख्या लगभग 1.80 लाख है।

Share this:

Latest Updates