Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अपने आस-पास की गन्दगी को स्वयं साफ करें और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें : योगेन्द्र

अपने आस-पास की गन्दगी को स्वयं साफ करें और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें : योगेन्द्र

गोमिया के साड़म से राज्य स्तरीय कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा-2025 का हुआ शुभारम्भ, स्वच्छोत्सव के तहत चला स्वच्छता अभियान

स्वच्छता की दिशा में आदर्श जिला बनेगा बोकारो, झारखंड की आत्मा में जल-जंगल-जमीन, हमारी चेतना में है स्वच्छता : उपायुक्त

1000067266

मौके पर मंत्री, उपायुक्त आदि ने किया पौधरोपण, साड़म बाजार में चलाया स्वच्छता अभियान, लगाया झाड़ू-उठाया कचड़ा

Ranchi news : स्वच्छता केवल सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। अगर हम अपने आस-पास की गन्दगी स्वयं साफ करेंगे और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे, तभी यह अभियान एक सच्चा जन-आन्दोलन बन पायेगा। स्वच्छता अपनाने से बीमारियां कम होंगी, पर्यावरण बेहतर होगा और आनेवालीं पीढ़ियों को स्वस्थ वातावरण मिलेगा।
वह बुधवार को बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के साड़म में बुधवार को “स्वच्छता ही सेवा 2025” का राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ कर सम्बोधित कर रहे थे ।

सप्ताह में 02 घंटें अपने आस-पास सफाई का करें श्रमदान

मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने कहा कि गोमिया के साड़म से शुरू हुआ यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम आनेवाले दिनों में पूरे बोकारो सहित झारखंड के अन्य हिस्सों में भी गति पकड़ेगा। सफाई अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक कर उन्हें सफाई की आदत दिलानी है। इस अवसर पर मंत्री ने उपस्थित प्रतिभागियों को स्वच्छता शपथ दिलायी। साथ ही, गोमिया के साड़म बाजार क्षेत्र में स्वयं मंत्री ने उपायुक्त एवं अन्य जन प्रतिनिधियों के साथ झाड़ू लगा कर और कचरा उठा कर लोगों को यह स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने झारखंड के सभी लोगों से सप्ताह में 02 घंटे श्रमदान करने की अपील की।

बोकारो को स्वच्छता की दिशा में आदर्श जिला बनायेंगे : उपायुक्त

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि झारखंड की आत्मा जल-जंगल-जमीन में बसती है और हमारी चेतना में स्वच्छता है। बोकारो जिला अग्रणी है और स्वच्छता के मामले में भी इसे आदर्श जिला हम बनायेंगे। साझा प्रयासों से बोकारो जिला न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश के लिए स्वच्छता संदेश स्थापित करेगा। उन्होंने जिले की जनता से स्वच्छता अभियान को अपनी आदत बनाने की बात कही। हर व्यक्ति की छोटी कोशिश मिल कर बड़े बदलाव ला सकती है।

मौके पर पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

इस अवसर पर मंत्री योगेन्द्र प्रसाद, उपायुक्त सहित अन्य उपस्थित अधिकारियों, प्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया। कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं। हर व्यक्ति यदि एक पेड़ लगाये और उसकी देखभाल करे, तो स्वच्छ और हरित वातावरण का निर्माण सम्भव है।

बेहतर प्रदर्शनवाले जल सहियाओं को मिला सम्मान

स्वच्छता के क्षेत्र में निरन्तर बेहतर कार्य कर रही विभिन्न प्रखंडों के जल सहियाओं को मौके पर सम्मानित किया गया। मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने उन्हें शॉल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं से सम्बन्धित लाभुकों के बीच परिसम्पत्ति का वितरण किया गया।

स्वच्छोत्सव थीम के तहत किया श्रमदान, चला स्वच्छता अभियान

इस अवसर पर मिशन निदेशक मनोहर मरांडी, संयुक्त सचिव पेयजल एवं स्वच्छता, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, एसडीओ बेरमो मुकेश मछुआ, कार्यपालक अभियंता चास राम प्रवेश राम, तेनुघाट चंदन कुमार, जिला परिषद सदस्य आदि उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates