Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आज ही कर लीजिए घर की सफाई, इन अशुद्ध चीजों को हटाइए वरना लक्ष्मी जी…

आज ही कर लीजिए घर की सफाई, इन अशुद्ध चीजों को हटाइए वरना लक्ष्मी जी…

Dharm adhyatm, vastu Shastra, dipawali, Lakshmi Ji : 29 अक्टूबर को धनतेरस की खरीदारी आप कर चुके होंगे। 31 अक्टूबर को दीपावली है। हमारी परंपरा में दीपावली के पहले घर की साफ-सफाई का विशेष महत्व है। हम जानते हैं कि घर में बहुत कुछ ऐसी चीजें पड़ी रहती हैं, जिनके नकारात्मक प्रभाव के बारे में हमें जानकारी नहीं होती है। आज हम यह बताएंगे कि दीपावली के पहले ऐसी चीजों को घर से बाहर निकाल देना शुभ है। ऐसा नहीं करने पर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं प्राप्त हो सकती।

भारतीय परंपरा में वास्तु शास्त्र

हम सब विश्वास करते हैं कि भारतीय संस्कृति में वास्तु शास्त्र का गहरा महत्व है, जो जीवन के हर पहलू को प्रभावित करता है। इन नियमों का पालन करने से जीवन में खुशहाली आती है, जबकि अनदेखी करने से समस्याएं बढ़ सकती हैं। दिवाली से पहले घर की सफाई में ध्यान रखने योग्य कुछ खास बातें हैं।

टूटे-फूटे सामान घर में बिल्कुल न रखें

घर में लक्ष्मी का वास बनाए रखने के लिए दीपावली से पहले पुराने और टूटे फूटे सामान को बाहर निकाल दें। टूटे बर्तन और फर्नीचर नकारात्मकता लाते हैं, इसलिए इन्हें हटाना बेहतर रहेगा। टूटी हुई मूर्तियों की पूजा अशुभ मानी जाती है। इन्हें घर में रखने से दुर्भाग्य आ सकता है। दिवाली से पहले ऐसी मूर्तियों को जल में विसर्जित कर दें और नई मूर्तियां ले आएं।

भय का संकेत देने वाली तस्वीरों को हटाएं

दुख, भय और संघर्ष दर्शाने वाली तस्वीरें घर में नहीं होनी चाहिए। यदि आपके पास ऐसी तस्वीरें हैं, तो दिवाली से पहले उन्हें हटा दें और उनकी जगह खुशहाल और सकारात्मक तस्वीरें लगाएं। घर में मुरझाए या खराब पौधे न रखें, क्योंकि ये नकारात्मकता फैला सकते हैं। दिवाली से पहले ऐसे पौधों को हटाएं,ताकि घर की सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।

Share this:

Latest Updates