Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सीएम ने मेकॉन -सिरमटोली चौक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का किया औचक निरीक्षण 

सीएम ने मेकॉन -सिरमटोली चौक  निर्माणाधीन फ्लाईओवर का किया औचक निरीक्षण 

Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार को मेकॉन चौक (वन भवन के नजदीक) से सिरमटोली चौक रांची तक बन रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को फ्लाईओवर निर्माण कार्य से सम्बन्धित कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिये।

ससमय कार्य पूरा हो, यही राज्य सरकार की प्राथमिकता.


फ्लाईओवर निरीक्षण के उपरांत मीडिया के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि फ्लाईओवर निर्माण से सम्बन्धित दिशा-निर्देश राज्य सरकार द्वारा पहले ही दिये जा चुके हैं और उसी दिशा-निर्देश के अनुरूप सभी कार्य चल रहे हैं। आज मैं यही देखने पहुंचा हूं कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य में कितनी प्रगति हुई है। ससमय कार्य पूरा हो, यही राज्य सरकार की प्राथमिकता है।इस अवसर पर मंत्री बन्ना गुप्ता, पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

Latest Updates