Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Coal Scam : ED के सामने पेश नहीं हुए बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक, पंचायत चुनाव का हवाला देकर…

Coal Scam : ED के सामने पेश नहीं हुए बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक, पंचायत चुनाव का हवाला देकर…

West Bengal News Update, Kolkata, Law Minister Not Appeared Before ED, Due To Panchayat Elections : सोमवार को पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक राज्य में आठ जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव में व्यस्तता का हवाला देते एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट यानी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों के समक्ष पेश नहीं हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

5 जून को आज पेश होने के लिए दिया गया था नोटिस

अधिकारी ने बताया कि ईडी ने पांच जून को एक नोटिस भेजकर घटक को 19 जून को उसके समक्ष पेश होने को कहा था। उन्होंने कहा, घटक ने हमें सूचित किया है कि वह पंचायत चुनाव में व्यस्त हैं और वह आज हमारे अधिकारियों के सामने पेश नहीं हो पाएंगे। आसनसोल उत्तर से तृणमूल कांग्रेस के विधायक घटक कोयला चोरी मामले की जांच के सिलसिले में ईडी के समक्ष केवल दो बार पेश हुए हैं। सीबीआई ने इससे पहले घोटाले के सिलसिले में घटक के आवासों पर छापे मारे थे।

Share this:

Latest Updates