Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुम्बई एयरपोर्ट पर 51.1 करोड़ की कोकीन बरामद, विदेशी नागरिक गिरफ्तार

मुम्बई एयरपोर्ट पर 51.1 करोड़ की कोकीन बरामद, विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Mumbai news : मुम्बई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट की टीम ने मंगलवार को एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 52 करोड़ रुपये कीमत की कोकीन बरामद हुई है। उसने यह कोकीन अपने शरीर के अलग-अलग हिस्से में छिपा रखी थी। इस मामले की गहन छानबीन कस्टम टीम कर रही है।

कस्टम सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि उनकी एयर इंटेलीजेंस यूनिट को विदेश से ड्रग सहित तस्कर के आने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इस पर कस्टम टीम मुम्बई एयरपोर्ट पर निगरानी कर रही थी। जैसे ही संदिग्ध विदेशी एयरपोर्ट पर पहुंचा, तो उसे पकड़ लिया गया। अधिकारियों ने उसकी तलाशी ली। उस शख्स ने कमरबंद (आॅर्थो वेस्ट बेल्ट) और पैर के सहारे (काफ सपोर्टर) में कुल 5194 ग्राम कोकीन छिपा रखी थी। सफेद पाउडर जैसे दिखने वाले इस पदार्थ की फील्ड टेस्टिंग की गयी, जिसमें यह कोकीन साबित हुई। इस कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 51.94 करोड़ रुपये आंकी गयी है। इसके बाद कस्टम टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

Share this:

Latest Updates