Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड में अगले तीन दिन शीतलहर का अलर्ट

झारखंड में अगले तीन दिन शीतलहर का अलर्ट

Ranchi News: झारखंड का पारा दिन-प्रतिदिन गिरता ही जा रहा है। इससे ठंड में लगातार बढ़ोतरी हो गयी है। अगले तीन दिनों तक राज्य में शीतलहर की स्थिति रह सकती है। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार 13, 14 और 15 दिसम्बर को शीतलहरी का प्रकोप रहने की सम्भावना है। राज्य के 10 जिलों में शीतलहरी का प्रकोप रहेगा। इसका असर राज्य के धनबाद, बोकारो, रामगढ़, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, चतरा, पलामू और गढ़वा में देखने को मिलेगा। वहीं उत्तरी पछुआ हवा चलने से और अधिक कनकनी बढ़ेगी।
पिछले 24 घंटे के दौरान 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आयी है। रांची, जमशेदपुर, डालटनगंज, बोकारो और चाईबासा में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। सबसे न्यूनतम तापमान गढ़वा में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
रांची मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने गुरुवार को बताया कि अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आयेगी। इस वजह से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि झारखंड में अगले पांच दिनों तक सुबह में कोहरा रहेगा, लेकिन बाद में मौसम साफ हो जायेगा।

Share this:

Latest Updates