Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जालना में समृद्धि हाइवे पर दो कारों की भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत, तीन घायल

जालना में समृद्धि हाइवे पर दो कारों की भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत, तीन घायल

Mumbai news : जालना जिले के कदावंची गांव के पास समृद्धि हाइवे पर बीती रात दो कारों की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गयी। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गये। जालना पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात नागपुर से मुंबई जा रही अर्टिका कार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कदावंची गांव के पास गलत साइड से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार से टकरा गयी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और कार में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। मौके पर जान गंवानेवालों में फैयाज शकील मंसूरी, फैजल शकील मंसूरी, अलमेश मंसूरी, प्रदीप लक्ष्मण मिसाल (38), संदीप माणिकराव बुधवंत (30) और विलास सूदन कायंदे (28) शामिल हैं। चार घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गयी।

Share this:

Latest Updates