Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

12 वर्षों तक साथ निभाने वाले कोलंबिया की पॉप स्टार शकीरा और स्पेनिश फुटबॉलर जेरार्ड पीक हुए अलग

12 वर्षों तक साथ निभाने वाले कोलंबिया की पॉप स्टार शकीरा और स्पेनिश फुटबॉलर जेरार्ड पीक हुए अलग

कोलंबिया की पॉप स्टार शकीरा और स्पेन के फुटबॉलर जेरार्ड पीक ने अपने 12 साल पुराने रिश्ते को समाप्त कर लिया। दोनों अब आधिकारिक रूप से अलग हो गए हैं। शकीरा वह जेरार्ड ने संयुक्त बयान में कहा कि हमें इस बात की पुष्टि करते हुए खेद है। हमने अपने बच्चों की भलाई के लिए अलग होने का फैसला किया। हमारी गोपनीयता का सम्मान किया जाना चाहिए। 45 साल की शकीरा ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री की चर्चित चेहरा हैं। ‘हिप्स डोन्ट लाई’ और ‘वाका-वाका’ उनके चर्चित गाने हैं।

शकीरा ने जेरार्ड पर लगाया था धोखा देने का आरोप

मशहूर पॉप स्टार शकीरा ने कुछ समय पहले जेरार्ड पर किसी दीगर महिला के साथ रिश्ते में होने और धोखा देने का आरोप लगाया था। इसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। शकीरा और जेरार्ड हॉलीवुड के सबसे चहेते कपल रहे हैं। दोनों दक्षिण अफ्रीका में 2010 के विश्वकप के बाद करीब आए। दोनों फुटबॉल वर्ल्डकप के थीम सॉन्ग ‘वाका-वाका’ में साथ नजर आए थे। 35 साल के जेरार्ड स्पेन के अलावा दिग्गज क्लब बार्सिलोना से भी खेलते हैं। जेरार्ड ने स्पेन से खेलते हुए 2010 विश्व कप और 2012 यूरोपीय चैंपियनशिप जीती थी। इसके अलावा वह क्लब बार्सिलोना के साथ तीन बार चैंपियंस लीग का खिताब भी जीत चुके हैं।

12 साल साथ रहने के बाद भी दोनों ने नहीं की शादी

जेरार्ड और शकीरा ने शादी नहीं की। दोनों की उम्र के बीच 10 साल का फासला है। शकीरा से वह छोटे हैं। दोनों के दो बच्चे शाशा और मिलान हैं। जेरार्ड इस समय बार्सिलोना के केल मुन्टानेर में हैं। स्पैनिश अखबार अल पीरियोडिको की रिपोर्ट के मुताबिक पड़ोसियों ने उन्हें कई बार एक घर में आते-जाते देखा है। शकीरा भी उन्हें किसी और महिला के साथ देख चुकी हैं। इस महिला को उनके साथ कई बार देखा गया है। पिछले काफी समय से जेरार्ड क्लब के मुख्य डिफेंडर्स की लिस्ट से बाहर हैं। उन्हें शुरुआती प्लेइंग-11 में भी जगह नहीं दी जाती है। क्लब के मैनेजर जावी हर्नांडीज ला लीगा में जेरार्ड की जगह रोनाल्ड अराउजो और एरिक गार्सिया को मौका दे रहे हैं।

Share this:

Latest Updates