Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कर्नल सीके नायडू ट्राफी अंडर-23 क्रिकेट : चंडीगढ़ के खिलाफ झारखंड को 380 रनों की विशाल बढ़त

कर्नल सीके नायडू ट्राफी अंडर-23 क्रिकेट : चंडीगढ़ के खिलाफ झारखंड को 380 रनों की विशाल बढ़त

Dhanbad news, Dhanbad sports news: झारखंड ने कर्नल सीके नायडू ट्राफी अंडर-23 क्रिकेट के अंतर्गत टाटा डिगवाडिह स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के तीसरे दिन चंडीगढ़ पर अपना शिकंजा कस दिया है। झारखंड की पहली पारी में बने छह विकेट पर 649 रनों के जवाब में चंडीगढ़ की पहली पारी मंगलवार को लंच के लगभग आधे घंटे बाद 269 रनों पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर 380 रनों से पिछड़ी चंडीगढ़ टीम को फालोआन के लिए मजबूर होना पड़ा। दिन का खेल समाप्त होने तक 178 रनों पर चंडीगढ़ के पांच टाप आर्डर के बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। चंडीगढ़ अभी भी 202 रनों से पिछड़ा हुआ है और बुधवार को मैच का अंतिम दिन है। वहीं झारखंड को इस मैच में बड़ी जीत अर्जित कर बोनस अंक लेने का सुनहरा अवसर है।

सुबह चंडीगढ़ ने अपनी पारी दो विकेट पर 112 रनों से आगे बढ़ाई। हरनूर पन्नू कल के अपने स्कोर में आठ रन और जोड़ते हुए अपना अर्धशतक तो पूरा कर लिया, लेकिन इसी स्कोर पर वे जतिन पांडेय का शिकार बन गए। दूसरे नाबाद बल्लेबाज नेहाल पजनी (102) ने अपना शतक पूरा किया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी हुई। इसके अलावा चिरागवीर ढींढसा (22) और राज अंगद बावा (33) ही कुछ संघर्ष कर पाए। चंडीगढ़ की पारी सस्ते में समेटने में मनीषी और धनबाद के कोनैन कुरैशी ने अहम भूमिका निभाई। मनीषी ने 11 और कोनैन ने 61 रन पर तीन-तीन विकेट चटकाए। जतिन पांडेय ने 50 पर दो विकेट लिए। साहिल राज और हर्ष राज को एक-एक विकेट मिला। दूसरी पारी में अर्णव बंसल (40) और हरनूर पन्नू (50) ने चंडीगढ़ को अच्छी शुरुआत दिलाई। लेकिन फिर दोनों को ही मनीषी ने अपना शिकार बना लिया। हरनूर दोनों पारियों में 50 रन पर आउट हुए। इसके बाद दिन के अंत में कोनैन ने दो विकेट झटक चंडीगढ़ को हार के मुहाने पर ढकेल दिया। राज अंगद दो और चिरागवीर शून्य रन बनाकर खेल रहे हैं। मनीषी दूसरी पारी में अब तक तीन और कोनैन दो विकेट ले चुके हैं।

Share this:

Latest Updates