Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड ने बड़ौदा को नौ विकेट से किया पराजित

झारखंड ने बड़ौदा को नौ विकेट से किया पराजित

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर 23 क्रिकेट 

Dhanbad news: बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम बोकारो सेक्टर 4 में खेले जा रहे कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी अंडर 23 चार दिवसीय क्रिकेट मैच के अंतिम दिन झारखंड की टीम ने बड़ौदा की टीम को 9 विकेट से पराजित कर कुल 11 अंक अर्जित किए। मैच के चौथे दिन बडौदा की टीम अपनी दूसरी पारी में तीसरे दिन के स्कोर 172/8 से आगे खेलते हुए 178 रनों पर सिमट गई। नौवें विकेट के रूप में आउट होने वाले बल्लेबाज परीक्षित पाटीदार ने अपनी टीम के लिए 69 रन बनाए। जबकि दसवें विकेट के रूप में आउट होने वाले बल्लेबाज वैभव ने मात्र एक रन का योगदान किया। गेंदबाजी में झारखंड की ओर से ओम सिंह ने 45 रन देखकर एवं अभिषेक यादव ने 59 रन देकर चार-चार विकेट लिए। जबकि साहिल राज को एक सफलता मिली। बड़ौदा की टीम ने झारखंड के समक्ष जीत के लिए 127 रनों का लक्ष्य दिया। जीत के लक्ष्य को झारखंड की टीम ने 30 ओवर में एक विकेट खोकर प्राप्त कर लिए। झारखंड टीम की ओर से शिखर मोहन ने नाबाद 71 व सत्या सेतु ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली। झारखंड का पहला विकेट 20 रनों के कुल योग पर गिरा। पहले विकेट के रूप में आउट होने वाले बल्लेबाज आर्यन हुड्डा ने अपनी टीम के लिए मात्र पांच रन हीं जोड़ पाए। परंतु दूसरे विकेट के लिए शिखर मोहन एवं सत्या सेतु ने नाबाद 110 रन जोड़कर टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी। बड़ौदा की ओर से एकमात्र सफलता आर्यन चावड़ा को मिली।इस जीत के साथ झारखंड की टीम तीन मैच खेलकर कुल 33 अंक अर्जित कर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है।

IMG 20241111 WA0013

Share this:

Latest Updates