Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद में “स्पंदन” के बसंत उत्सव का रंगारंग समापन

धनबाद में “स्पंदन” के बसंत उत्सव का रंगारंग समापन

Dhanbad news: धनबाद समाजसेवी संस्था”स्पंदन”द्वारा आज बसंत उत्सव का आयोजन किया गया था। इसके तहत धनबाद में जगजीवन नगर स्थित मानस मंदिर से सुबह 8:00 बजे बसंत उत्सव के गीतों और नृत्य के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। इस कार्यक्रम का संचालन स्पंदन के अध्यक्ष मनोज मजूमदार और सचिव बर्नाली सेनगुप्ता कि देखरेख में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सभी पुरुष महिला और बच्चों रंग-बिरंगे बसंत उत्सव की पोशाक से सुसज्जित थे। संस्था के मीडिया प्रभारी नीलकमल खवास एवं अरविंदो बनर्जी ने बताया कि प्रभातफेरी जगजीवन नगर में घूमते हुए दुर्गा मंडप पहुंचे। यहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत संगीत नृत्य और नाटक शामिल था। आपको बता दें कि समाजसेवी संस्था स्पंदन प्रति वर्ष इस तरह का बसंत महोत्सव आयोजित करती है। इस कार्यक्रम के अंत में इस बसंत उत्सव में उपस्थित सभी लोगों ने अच्छे पकवान का आनंद उठाया और रंग गुलाल खेलते हुए उत्सव को रंगीन बनाएं। इस कार्यक्रम में गोपाल भट्टाचार्य सेक्रेटरी बंगाली वेलफेयर एसोसिएशन,अतनु गुप्ता प्रेसिडेंट बंगाली वेलफेयर एसोसिएशन,भी उपस्थित थे। कार्यक्रम दोपहर 1:00 समाप्त हुआ।

d33bb701 6d08 4911 8905 1377c9a7f1e9

Share this:

Latest Updates