Mumbai news, Bollywood news : बॉलीवुड की किसी फिल्म में आपने वह गीत सुना होगा- दो जासूस करें महसूस कि दुनिया बड़ी खराब है। सामान्य रूप से आम लोग दुनिया में जो महसूस करते हैं, जासूस उससे इतर सोचते हैं। जासूस अच्छा भी सोचते हैं और बुरा भी सोचते हैं। लेकिन, दो प्रेमी जो एक दूसरे के दिलदार होते हैं, वह दूसरों के बारे में बुरा कभी नहीं सोचते हैं। अपनी सोच में, कल्पना में और अनुभूतियों में आसानी से चांद के पार तक चले जाते हैं। बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक कमाल अमरोही ने पाकीजा फिल्म बनाई थी। उसमें दो प्रेमी चांद के पार जाने की बात करते हैं। यह गीत कमाल अमरोही ने ही लिखा था। पाकीजा फिल्म में राजकुमार ने मुख्य एक्टर और मीना कुमारी ने मुख्य एक्ट्रेस की भूमिका निभाई थी। ऐसी जानकारी मिलती है कि कमाल अमरोही और मीना कुमारी के लाइफ के कुछ रहस्यय संबंध भी थे। मीना कुमारी को लेकर कमाल अमरोही कोई बुरी बात नहीं सुन सकते थे। हां, यह भी सही है कि वह ऐसे रिश्ते में भी एक दूसरे को आपस में महसूस करते थे कि तुम मुझे नहीं चाहे तो कोई बात नहीं, मगर और किसी को चाहो तो मुश्किल होगी।
1972 में बनी थी पाकीजा फिल्म
पाकीजा फिल्म 1972 में बनकर रिलीज हुई थी। इसके बारे में कहा जाता है कि कमाल अमरोही से अलग होने के बाद भी मीना कुमारी ने फिल्म पाकिजा की शूटिंग पूरी की। पाकीजा के रिलीज होने के एक महीने बाद मीना कुमारी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था लेकिन उनकी एक्टिंग और लाइफ के बारे में आज भी लोग याद करते हैं जो नहीं जानते हैं वह उनके बारे में जानना चाहते हैं। उनके बारे में बताना इसी मकसद से सुनिश्चित किया गया।
खुशहाल नहीं थी शादी-शुदा जिंदगी
हम जानते हैं कि कालांतर में कमल अमरोही और मीना कुमारी पति-पत्नी बने। मीना कुमारी अपने जमाने की मशहूर शायिरा भी थीं। कमल अमरोही और मीना कुमारी की शादीशुदा जिंदगी कुछ बहुत खुशहाल नहीं थी। मीना कुमारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। मीना कुमारी को हिंदी फिल्म संसार की ट्रेजिडी क्वीन के नाम से जाना जाता है। दोनों की शादीशुदा जिंदगी बहुत सफल नहीं हो पाई थी। ऐसा कहा जाता है कि एक बार तो कमाल अमरोही की वजह से मीना कुमारी को सबके सामने बहुत अपमानित होना पड़ा था।
बहुत अपमान महसूस हुआ मीना को
जानकार बताते हैं कि एक बार कमाल अमरोही और मीना कुमारी महाराष्ट्र सरकार के फंक्शन में गए थे। निर्देशक सोहराब मोदी ने एक राजनेता से परिचय करवाते हुए कहा कि ये अभिनेत्री मीना कुमारी हैं और ये उनके पति कमाल अमरोही। इस बात पर कमाल अमरोही ने नाराज होते हुए कहा कि मैं कमाल अमरोही हूं और ये मेरी पत्नी मीना कुमारी हैं। इसके बाद वो ऑडिटोरियम छोड़ कर चले गए थे। मतलब साफ था कि कमल यह सुनना पसंद नहीं कर सकते थे कि कोई बताए कि मीना उनकी पत्नी हैं।



